स्वच्छ शहर-सुरक्षित शहर अभियान में सामाजिक संस्थाओं व जागरूक नागरिकों की भागीदारी जरूरी : मंत्री डॉ कमल गुप्ता

नगर के गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

हिसार, 17 मार्च।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने पीडब्लयुडी रेस्ट हाउस में नगर के गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने चंदन- तिलक लगा कर सभी को होली महापर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

 डॉ कमल गुप्ता ने उपस्तिथजनों से अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों को साफ-सुथरा औऱ सुरक्षित बनाने के लिए स्वच्छ शहर-सुरक्षित शहर अभियान की दिशा व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं व जागरूक नागरिकों की  भागीदारी भी जरूरी है। राज्य के सभी शहरों को सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल बनाया जाए, यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे, इसके लिए हमने ई-औचक निरीक्षण की शुरुआत की है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए है। डॉ गुप्ता ने कहा कि हिसार शहर की बात की जाए तो शहर में विकास के कार्यो में कोई कसर नही छोड़ी गई। वर्षो से पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है। सेक्टरों, कालोनियों, वार्डो की  सड़के दुरुस्त की गई है। भविष्य के लिए भी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं तैयार की गई है, जिनपर जल्द कार्य आरम्भ होगा।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, मनदीप मालिक, परवीन पोपली, सुरेश गोयल धूप वाला, प्रवीण जैन, राम चन्द्र गुप्ता, लोकेश असीजा, विकास जैन, महावीर जांगड़ा, नरेश सिंगल, दीनदयाल गोरखपुरिया, रतन सैनी, राजकुमार इंदौरा, पार्षद भूपसिंह रोहिला, पार्षद प्रीतम सैनी, पार्षद डॉ महेंद्र जुनेजा,  पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया, पार्षद सतीश सुर्लिया, सुरेंद्र सिंह सैनी, सज्जन शर्मा, विनोद तोषावड, राजेन्द्र बिश्नोई, सुरेश गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!