चंडीगढ़ में 6 मार्च से 13 मार्च तक “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के दौरान सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के तहत यहां नुक्कड़ नाटक ‘ दुर्गा भाभी’ प्रस्तुत किया गया। यह नाटक चंडीगढ़ प्रशासन एवं संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से किया गया। नाटक के लेखक थे हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत  मनमोहन गुप्ता मोनी तथा निर्देशन सोनिका भाटिया ने किया था। सहायक निर्देशन राहुल वर्मा थे । इस नाटक को वहां उपस्थित दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया।  

दुर्गा भाभी ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भगतसिंह के साथ वह स्वतंत्रता संग्राम का अहम हिस्सा बनीं। वह ऐसी क्रांतिकारी महिला सेनानियों में से एक थीं जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन में सक्रिय भाग लिया था।   

इस नाटक में दुर्गा भाभी के त्याग और समर्पण के कुछ अंश दिखाने का प्रयास किया गया है। इसमें  सोनिका भाटिया, राहुल वर्मा, आशीष रौतेला, अतुल भाटिया, कविता देवी, ज़ोरावर जीत सिंह और संदीप सिंह (प्रिंस) ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस कार्यक्रम में संगीत दिया था संदीप कंबोज ने। नाटक की निर्देशिका सोनिका भाटिया ने बताया कि हमारे देश की महिलाओं की गौरवशाली गाथा  को जन जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।‌

error: Content is protected !!