भाजपा ने नगर परिषद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को लेकर बुथ स्तर को मजबूत करने व ने मरे लोगों को वोट न भुगते का पाठ प्रदेश के संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने दिया ।
बास ,सिसाय व हांसी बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी रणबीर गंगवा , जिला भाजपा पदाधिकारी वह स्थानीय भाजपा एमएलए
हिसार जिले में सभी नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा होगा संगठन प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू

हांसी,24 फरबरी । मनमोहन शर्मा

पंजाब चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रदेश भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने परसों रोहतक में होने वाले प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें वरिष्ठ नेताओं व मंत्री व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई ।

इसी दौरान हान्सी के अंदर मंगलवार को भाजपा के संगठन मंत्री ने एक बैठक बुलाई गई जिसमें वर्करों से से अपील की है की वे बुथ पर विशेष ध्यान रखें जो पार्टी बूथ जीती है वह चुनाव जीती है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य को वर्कर घर घर पहुंचाए ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी हिसार जिले की सभी पालिकाओं व परिषदों के चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे जीत के संकल्प को लेकर मैदान में उतरे और जी जान से जुट जाएं।

रविन्द्र राजू आज सिसाय व हांसी में नगर परिषद व पालिका चुनावों बारे शक्ति केन्द्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने नारनौंद के बास में भी बैठक ली। उन्होंने कहा कि हांसी उपमंडल के सभी पालिका व परिषदों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए हैं। इन पर कार्य करते हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी फील्ड में उतरें और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार—प्रसार करते हुए निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करें।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा होने वाली है और हर कार्यकर्ता को कमर कस कर इसके लिए तैयारी करनी होगी। आम जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों से जोडऩा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही टिकी है, इसलिए कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा।

निकाय चुनाव के लिए हांसी के प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भयाणा व जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और कहा कि पार्टी संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की सात वर्ष की उपलब्धियां भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

विधायक विनोद भयाणा ने संगठन मंत्री रविन्द्र राजू व आए हुए अतिथियों का आभार जताया।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने आज पहले बास व बाद में सिसाय व हांसी में बैठकें ली। बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया।

उन्होंने बताया कि हांसी में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया व प्रवीण पोपली, जिला उपाध्यक्ष अशोक कन्नौजिया व अशोक सैनी, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी व देवेन्द्र शर्मा देव, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव नेहा धवन, प्रवीण बंसल, हांसी मंडल प्रभारी सुनील वर्मा, हांसी मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया, प्रेम वर्मा, जगदीश भाटिया, सुषमा नागपाल, विस्तारक कर्णसिंह सैनी व सिसाय निकाय प्रभारी दिनेश गोयल , अरुण आर्य , मदन मोहन सेठी , विनोंद सैनी , निर्मला सैनी के सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!