केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के जन्मदिवस पर हरियाणा भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जनता का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि – राव इंद्रजीत

दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के 72वें जन्मदिवस पर हरियाणा भर के कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं देने दिल्ली पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता का हित ही उनके लिए सर्वोपरि है वे आज जो कुछ है कार्यकर्ताओं के दम पर ही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्यार उन्हें अपनी उम्र का एहसास नहीं होने देता है और उनका जोश देखकर वह भी ऊर्जा से भर जाते हैं। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली डिस्ट्रिक्ट निवास पर हजारों की संख्या में हरियाणा भर से कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

राव ने कहा कार्यकर्ताओं का साथ उनकी आयु को बढाने का काम कर रहा है। राव ने कहा कि अब जितना भी जीवन बचा है वह जनता को समर्पित है।‌

राव ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने आए हजारों समर्थकों से कहा कि वे हमेशा जनता के आभारी रहेंगे कि हमेशा जनता ने उनका मान रखने का काम किया है।

उन्होंने युवा पीढी को अपना संदेश देते हुए कहा उनका आशीर्वाद युवाओं के साथ है लेकिन युवा यह भी संकल्प लें कि समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए भी अभी से प्रयास शुरू करने होंगे इसलिए युवा जल बचाने व हरियाली बढाने के लिए भी अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में निस्वार्थ जनता की सेवा करने का लक्ष्य लिया था और आज वे इसमें सफल हो पाए है तो उसमें सबसे बडा सहयोग जनता का ही है।

केंद्रीय मंत्री ने जनता से मिले सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार उन्हें निरंतर मिलता रहेगा उन्हें उम्मीद है।
राव को शुभकामनांए देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड, प्रदेश कैबिनेट मंत्री डा बनवारीलाल, ओमप्रकाश यादव , विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव , रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव , गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरमैन पूनम यादव, सुनील मूसेपुर , पूर्व मेयर विमल यादव, नगर पालिका व नगर निगम के चेयरमैन , जिला पार्षद , नगर निगम पार्षद, अनेक गांव के सरपंच वह हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!