हरियाणा पुलिस ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड से सम्मानित

चंडीगढ़, 17 जनवरी: हरियाणा पुलिस को उसके ध्वज और गठन चिह्न के लिए प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे राज्य पुलिस भविष्य में प्रेरणा और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित होगी।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और गृह मंत्री श्री अनिल विज ने भी हरियाणा पुलिस को बधाई दी।

पुलिस महानिदेशक श्री पी. के. अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को मिला यह पुरस्कार अपने कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने इसे विश्वसनीय, पेशेवर और जन अनुकूल बनाने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम किया है। 

हरियाणा पुलिस के झंडे के बारे में

हरियाणा पुलिस के सम्मानित ध्वज में शीर्ष आधे क्षैतिज भाग में लाल रंग और निचले आधे क्षैतिज भाग में गहरा नीला रंग है।  झंडे के बीच केन्द्र  में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का प्रतीक ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ है और ऊपर अशोक स्तम्भ है। लाल और नीला रंग पुलिस रंग हैं।  विषम रंग झंडे को आकर्षक बनाते हैं, जो इसे जनता द्वारा पहचानने और स्मरण रखने में आसान बनाता है।

हरियाणा पुलिस के गठन चिन्ह के बारे में

चार-कोने वाले लाल-नीले रंग के गठन चिह्न में चमकीले सुनहरे रंग में हरियाणा पुलिस का लोगो है। मध्य भाग में ह.पु. जैतून की शाखाओं से घिरा हुआ, जिसके शीर्ष पर अशोक स्तम्भ है और गठन चिह्न के नीचे सेवा सुरक्षा सहयोग है।

Previous post

नियम 134ए : भाजपा खट्टर सरकार की निजी स्कूल संचालकों से मिलकर नूरा-कुश्ती : विद्रोही

Next post

जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं वरिष्ठजन, सदैव उनका मान-सम्मान करें : मंत्री डॉ कमल गुप्ता

You May Have Missed

error: Content is protected !!