ये कैसा अमृत महोत्सव है जिसमें आजादी आंदोलन में हिस्सा व बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को तो दरकिनार किया जा रहा है : विद्रोही
विगत 74 वर्षो से भारत में जिस तरह प्रजातंत्र मजबूत हुआ है व आम आदमी को निष्पक्षता व स्वतंत्रतापूर्वक हर विषय पर अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है, वह कांग्रेस की ही देन है। विद्रोही

28 दिसम्बर 2021 – अखिल भारतीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर चर्चा की। इसमें कपिल यादव, अजय कुमार, अमन यादव, अभय सिंह, रामकिशन, सुरेश व कुमारी वर्षा ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्रोही ने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित कांग्रेस ने विगत 137 वर्षो में अनेक उतार-चढ़ाव देंखे है। विगत 137 वर्षो में कांग्रेस भारतीय राजनीति व समाज की प्रमुख धुरी रही है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लडक़र ना केवल देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्त करवाकर एक प्रजातांत्रिक भारत का निर्माण किया अपितु आजादी के 74 सालों में भारत के चहुमंखी विकास करके दुनिया में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया, उसकी ना केवल कांग्रेस ने नींव रखी, वहीं कांंग्रेस नेतृत्व द्वारा रखी गई उसी नींव पर ही भारत के विकास का भव्य महल बना।

कांग्रेस ने देश के सभी क्षेत्रों, वर्गोे, जातियों, समुदायों, धर्मो व पूरे भारतीय समाज को आगे बढ़ाने व उनका सर्वांगिण विकास के लिए विगत 74 वर्षो में अथक मेहनत की है। विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास के बिना आधुनिक भारत का इतिहास लिखा ही नही जा सकता। कटु सत्य यह है कि भारत की आजादी का इतिहास हो या फिर आजादी के बाद भारत के विकास व वैभव की गाथा हो, वह और कांग्रेस एक-दूसरे से जुडे है। इन दोनो को किसी भी तरह से अलग नही किया ही नही जा सकता है। कांग्रेस ने देश को प्रजातांत्रिक गणराज्य बनाया, उसी के फलस्वरूप देश ने सभी नागरिकों को राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक व वैचारिक स्वतंत्रता मिली। आज देश का कोई भी नागरिक कितनी भी राजनैतिक, सामाजिक व आर्थिक तरक्की कर सकता है। विगत 74 वर्षो से भारत में जिस तरह प्रजातंत्र मजबूत हुआ है व आम आदमी को निष्पक्षता व स्वतंत्रतापूर्वक हर विषय पर अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है, वह कांग्रेस की ही देन है। विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस व राष्टï्र की नेता श्रीमती इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के अपना जीवन का बलिदान किया, वहीं प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू ने देश के निर्माण का रास्ता बनाया।  

विद्रोही ने कहा कि देश में आज भी कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राष्टï्रीय पार्टी है, जिसकों देश के हर क्षेत्र, वर्ग, जाति, सम्प्रदाय का विश्वास व समर्थन प्राप्त है। देश के निर्माण व अपनी भलाई के लिए एवं सबके सर्वांगिण विकास के लिए लोगों की आस्था आज भी कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई है। आने वाला समय कांग्रेस के लिए चुनौति भरा है। विद्रोही ने देश-प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपील की कि संकट के इस दौर में एकजुटता के साथ संघर्ष करते हुए आम आदमी को एकजुट करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का काम करने के साथ फ ासिस्ट भाजपा व संघ को सत्ता से उखाडऩे का संकल्प कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर करे। 

वहीं विद्रोही ने कहा कि एक ओर मोदी भाजपा-संघी सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है, पर ये कैसा अमृत महोत्सव है जिसमें आजादी आंदोलन में हिस्सा व बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को तो दरकिनार किया जा रहा है और अंग्रेजों के दलाल व मुखबिर रहे संघीयां को नकली स्वतंत्रता सेनानी बनाकर इतिहास को ही तोडा-मरोडा जा रहा है। संघी सरकार आजादी अमृत महोत्सव के नाम पर देश में संघी फासीजम की विचारधारा थोप रही है जिसका सभी देशवासियों व कांग्रेसजनों ने मिलकर कडा विरोध नही किया तो आने वाले समय में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था ही छिन्न-भिन्न हो जायेगी।

error: Content is protected !!