भारतीय ओलम्पिक संघ (आइओए) के प्रधान ने पत्र लिख किया इन्कार, नियमों के उल्लंघन की बात पत्र में लिखी
12 दिसम्बर को प्रस्तावित हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के चुनाव वैध या अवैध, भारतीय ओलम्पिक संघ (आइओए) से शतरंज के एशिया महादीप के सलाहकार कुलदीप शतरंज ने दी जानकारी

3 दिसम्बर 2021 – हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के चुनाव 12 दिसम्बर को प्रस्तावित है। उसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। चुनाव करवाने के लिए भारतीय ओलम्पिक संघ (आइओए) से मांगे गए आब्जर्वर को प्रधान डा. नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने भेजने से मना कर दिया है। डा. बत्रा ने अपने पत्र में नियमों के उल्लंघन की बात को भी लिखा है।

अब चुनाव को लेकर दोबारा से हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) मंथन कर सकती है।

भारतीय ओलम्पिक संघ (आइओए) से ही राज्य ओलम्पिक संघो को मान्यता प्राप्त होती है। हरियाणा प्रदेश में ओलम्पिक चुनाव करवाने के लिए आईओए से आब्जर्वर नियुक्त करवाना आवश्यक होता है। इसी उद्देश्य से एचओए प्रशासक जस्टिस एच एस भल्ला की सहमति से सेवानिवृत जिला सेशन जज भूपेंद्र सिंह ने 29 नवम्बर 2021 को पत्र लिखा था। उस पत्र के जवाब में 30 नवम्बर को आइओए के प्रधान डा. नरेंद्र बत्रा ने एचओए को आब्जर्वर भेजने से मना कर दिया।

प्रधान डा. बत्रा ने कहा कि उनकी जानकारी में एचओए का सविधान बदलने की बात आई है उसमे मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों व जिला ओलम्पिक एसोसिएशनों के वोट को तीन से एक कर दिया गया है। साथ ही सरकारी अधिकारियों की भी उसमे दखल अंदाजी रहेगी। डा बत्रा ने कहा कि ओलम्पिक चार्टर के नियमानुसार ये सही नहीं है अत: आईओए अपना आब्जर्वर नहीं भेज रहे।

भारतीय ओलम्पिक संघ (आइओए) से शतरंज के एशिया महादीप के सलाहकार कुलदीप शतरंज ने बताया कि आइओए की तरफ से आब्जर्वर नहीं भेजने का फैसला लिया गया है। इसे लेकर आईओए प्रधान की तरफ से हरियाणा सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इन्होंने कहा कि अब प्रस्तावित चुनाव को लेकर दोबारा से एचओए मंथन कर सकती है।

error: Content is protected !!