जयराम विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2021 का शुभारम्भ।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित जयराम विद्यापीठ परिसर में देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, अध्यात्म, स्वास्थ्य, योग, गौ संरक्षण, कन्या शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं जयराम विद्यापीठ के संस्थापक व उनके पूज्य प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब चार दशकों से हर वर्ष 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाता है।

इस साल भी 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से विद्वान ब्राह्मणों व ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया जायेगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2021 का शुभारम्भ भी ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी एवं संत महापुरुषों द्वारा होगा।

सिंगला ने बताया कि इसी मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकों, विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान के आहवान के लिए हनुमत ध्वजारोहण भी किया जायेगा। विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की यह परम्परा 1991 से चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम विद्यापीठ लगातार इतने सालों से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!