सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने गोपाष्टमी पर बजरंगबली गोशाला में गौमाता का लिया आशीर्वाद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 11 नवम्बर :- गऊ को पुरातन काल से ही पूजा जाता रहा है। हिन्दू धर्म में गौ को माता के समान माना गया है और विभिन्न अवसरों पर गौ माता की पूजा की जाती है। गौमाता का सम्मान करना हम सबका परम कर्तव्य बनता है। गोपाष्टमी के अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने महादेव गौशाला बाहरी व बजरंगबली गौशाला में जाकर गौमाता की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को चारा, गुड खिलाकर तिलक लगाकर आशीर्वाद भी लिया।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि गौ माता को हमारे धार्मिक ग्रंथों में माता के अवतार के रुप में पूजा जाता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करनी चाहिए। यह सेवा तभी सार्थक होगी जब लोग गऊ माता को बेसहारा ना छोडक़र उसकी सेवा करेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गऊ माता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गौमाता को स्पर्श करने मात्र से ही शरीर के कई कष्ट दूर हो जाते है। गौमाता को कामधेनु का दर्जा भी दिया गया है, इसलिए सभी को गऊमाता को सडक़ों पर ना छोडक़र इसकी सेवा करनी चाहिए।

इस मौके पर प्रधान बृजमोहन गुप्ता, सरंक्षक सुरेन्द्र गोयल, उप प्रधान डीके गुप्ता, महासचिव गुलशन ग्रोवर, अध्यापिका रंजना शर्मा आदि मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!