राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास की ओर ध्यान दें सुभाष सुधा और अशोक अरोड़ा : योगेश शर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र :- जजपा नेता योगेश शर्मा ने एक बार फिर सुभष सुधा ओर अशोक अरोड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में आए दिन थानेसर विधायक सुभाष सुधा द्वारा शहर की सड़कों और अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रुपए के टेंडर लगाने और योजनाएं बनाने की खबरें जारी होती रहती हैं, पर क्या विधायक सुभाष सुधा ने कभी कुरुक्षेत्र की सड़कों पर किसी दो पहिया वाहन पर सवार होकर सफर किया है तभी उन्हें एहसास होगा की दावे करना अलग बात है और जनता प्रतिदिन जिन समस्याओं से जूझ रही है उसकी हकीकत से रूबरू होना एक अलग बात है।

वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए आए दिन नई-नई घोषणाएं करने में लगे रहते हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा हमेशा सरकार पर निशाना साधकर अपनी डूबती राजनीतिक कश्ती को चप्पू से चलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ये दोनों नेता सिर्फ अपने राजनीतिक कैरियर को जिंदा रखने के लिए आये दिन बयानबाज़ी करते नज़र आते हैं, जबकि हकीकत में कुरुक्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान की ओर इन दोनों का कोई ध्यान नहीं है।

नगरपरिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में हर ओर सड़कों पर गड्ढे, गंदगी और बेसहारा पशु नज़र आते हैं। इन समस्याओं का समाधान ढूंढने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बजाय एक नेता आगे दौड़, पीछे छोड़ की तर्ज पर नई नई घोषणाएं करने में लगा है, जबकि हकीकत में जनता की समस्याओं का समाधान करने की ओर इनका कोई ध्यान नही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा इन नेताजी की कारगुज़ारी पर केवलमात्र कागज़ी बयानबाज़ी करके इनकी कमियों पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वे खुद लगातार सड़कों पर उतरकर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं, जनता की बात सरकार तक पहुंचा रहे हैं। जबकि यहाँ तो स्थानीय विधायक खुद ही सरकार बने हुए हैं। नगरपरिषद में भ्रष्टाचार और अधिकारियों की जनता के प्रति लापरवाही विधायक के कारण है। इन दोनों नेताओं को स्वार्थ की राजनीति की बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं को ओर ध्यान देना चाहिए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!