सांसद बोले, ब्यान को अलग तरीके से किया गया पेश, उनकी ऐसी कोई नीयत नहीं, समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को पहंुचे ठेस
चुनावी रुपी महायज्ञ में समाज के सभी वर्गो ने दी है आहूति, तभी हुई है जीत संभव
किसान हमारे अन्नदाता, पहले भी कहा है कि किसान कभी इस तरह की घटनाओं में नहीं हो सकता शामिल
मंदिर में आठ घंटे तक पार्टी के तीन सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को बंधक बनाए रखा, कार्यकर्ता पार्टी के लिए सर्वेपरि
असामाजिक तत्व करना चाहते है प्रदेश में माहौल खराब, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देंगी

रोहतक, 7 नंवबर। भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों के नाम पर कुछ कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है और उन्हीं को चेताने के लिए उन्होंने यह ब्यान दिया था। सांसद ने यह भी कहा कि उनके ब्यान को अलग तरीके से पेश किया गया है, जबकि उनकी ऐसी कोई नीयत नहीं थी कि समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहंुचे।

उन्होंने कहा कि वह स्वंय किसान के बेटे है और किसानों का हमेशा से ही सम्मान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमेशा ही खाप पंचायतों का सम्मान किया है, उनका ब्यान तो प्रदेश के भाईचारे को तोड़ने वाले कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्व के खिलाफ है। सांसद ने कहा कि चुनावी रुपी महायज्ञ में समाज के सभी वर्गो ने आहूति दी थी और 36 बिरादरी के प्रयासों से वह सांसद बने है। उन्होंनें कहा कि चाहे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर हो या वह स्वंय पहले पार्टी के कार्यकर्ता है, बाद में सांसद या मंत्री बने। पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही सर्वेपरि है और चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत ही रंग लाई है।

सांसद ने कहा कि किलोई प्रकरण को लेकर वह पहले भी साफ कर चुके है कि इस तरह की घटना में कभी किसान शामिल नहीं हो सकता, बल्कि किसानों का बदनाम करने के लिए कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्व में ने यह साजिश रची थी। भाजपा के प्रदर्शन करने के दौरान दिये गए अपने ब्यान को लेकर सांसद अरविंद शर्मा ने साफ किया कि उन्होंने तो माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी देने के लिए ब्यान दिया था जो मंदिर जैसी पवित्र जगह में शराब का सेवन करके हुड़दंग कर रहे थे और मंदिर में तीन सौ के करीब पार्टी कार्यकर्ताओं को बंधक बनाए रखा गया था, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों ने मंदिर में अंदर जाकर कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मंत्री के साथ गाली-गलौच की और उनके साथ बदतमीजी की थी। पार्टी के लिए तो प्रत्येक कार्यकर्ता ही सर्वेपरि होता है। कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह की घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता को पता है कि 2016 में हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार है और अभी भी वह लोग प्रदेश के माहौल को खराब करना चाहते है, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा कभी ऐसा नहीं होने देगी। कुछ कांग्रेस नेता सत्ता पाने के लिए छटपटा रहे है और उनके इशारे पर ही असामाजिक तत्व इस तरह की घटनाओं को बढावा दे रहे है।

error: Content is protected !!