चंडीगढ़, 3 नवंबर: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेशवासियों को दीवाली के उपलक्ष में अपने संदेश में कहा कि दीवाली का पावन पर्व हमें अंधेरे से उजाले की ओर लेकर जाता है। रोशनी का यह पर्व हमें नाउम्मीद से उम्मीद के उत्साह का संचार हमारे मन में कराता है।

हम सभी कोरोना  महामारी का मुकाबला करते हुए एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं। कोरोना से लाखों लोगों की जान चली गई।  छोटे व्यापारियों को व्यापार में भी बहुत नुक्सान सहना पड़ा। वहीं गरीब, मजदूर, किसान समेत कमेरे वर्ग के लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कोरोना की मार ने न जाने कितने घरों को उजाड़ा है और उनके रोजगार को छीन लिया है। यह सभी ऐसी कड़वी यादे हैं, जो भुलाए से भूलती नहीं है। फिर भी हमें इससे उभरना होगा। क्योंकि वक्त न थमता है न रूकता है। हमे भी वक्त की चाल  के साथ ही कदमताल करते हुए आगे बढऩा है।  इसलिए  हम सभी बुरे दौर की यादों को पीछे छोडं़े और नए जोश से आगे बढ़ें।

उन्होनें प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवाली का यह पर्व हमें उत्साह से लबरेज करता है। आओ हम मिल कर दिवाली के इस पावन अवसर पर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटे। दिवाली के लिए आप सभी को मेरी ओर से आपको व आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। दीवाली के इस मंगल अवसर पर माँ लक्ष्मी आप सभी प्रदेशवासियों की मनोकामना पूरी करे, सफलता आपके कदम चूमे, इसी शुभकामना के साथ आप सभी को दिवाली की ढेरों बधाई।

error: Content is protected !!