जयराम विद्यापीठ है मेरा अपना परिवार।
विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपने साथियों के साथ की पूजा अर्चना।
हुड्डा के साथ पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व केंद्रीय जय प्रकाश, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह ने भी की पूजा अर्चना।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 3 अक्टूबर :- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा देर शाम जयराम विद्यापीठ में पहुंचे। विद्यापीठ में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लेने के उपरांत उन्होंने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व केंद्रीय जय प्रकाश, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह इत्यादि ने भी पूजा अर्चना की। ब्रह्मचारी ने पूर्व मुख्यमंत्री को पूजा अर्चना करवाने के साथ उन्हें तिलक किया एवं माल्यार्पण किया।

हुड्डा ने कहा कि उन्हें ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से प्रेरणा मिलती है वे देश के विभिन्न राज्यों में समाज कल्याण के लिए शिक्षा, आध्यात्म, संस्कृत के प्रचार प्रसार, गौ रक्षण, कन्या शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि के लिए जयराम संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम विद्यापीठ से अटूट प्रेम है। वह जब विद्यापीठ में आते हैं तो यहां आध्यात्मिक वातावरण और मंत्रोच्चारण से नई शक्ति मिलती है। यहां सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। हुड्डा ने कहा कि उनका परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से भी प्रेम है। वे जब भी मौका मिलता है ब्रह्मचारी से मिले बिना नहीं रह सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यापीठ के ट्रस्टी के. के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गर्ग, टेक सिंह लौहार माजरा, सतबीर कौशिक, डा. कृष्ण रल्हन, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, प्रवेश राणा, यशपाल राणा, राय साहब शर्मा, श्री प्रकाश मिश्रा, सुशील कंसल, अवनि गुप्ता इत्यादि भी मौजूद थे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी व अन्य स्वागत करते हुए, पूजा के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को तिलक करते हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा तथा ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी चर्चा करते हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा तथा ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के साथ विद्यापीठ में अन्य।

error: Content is protected !!