हरियाणा में ‘पर्यटन का समग्र विकास करवाना’ हरियाणा सरकार की प्राथमिकता : सुभाष बराला 

नई दिल्ली :16-09-2021  – हरियाणा में पर्यटन के विकास को नई दिशाएं देने के लिए नीतिगत परिवर्तनों व कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में ‘पर्यटन का समग्र विकास करवाना’ हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है।     

 नई दिल्ली में हरियाणा भवन में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने हरियाणा पर्यटन विकास निगम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में पर्यटन के समग्र विकास के लिए क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रधान सचिव श्री एम डी सिन्हा, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक श्री नीरज कुमार व हरियााणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो की वित्तीय सलाहकार श्रीमती किरन लेखा वालिया मौजूद रहे।           

 बैठक में विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री बराला ने कहा कि प्रदेश में ‘पर्यटन का समग्र विकास करवाना’ प्रदेश सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्राथमिकता है। प्रदेश में पर्यटन के समग्र विकास की दिशा में तय किए जा चुके सभी नीतिगत परिवर्तनों व महत्वपूर्ण योजनाओं को समयबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाना है। समीक्षा बैठक में श्री बराला ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।       

 हरियााणा पर्यटन निगम की इस समीक्षा बैठक में श्री बराला ने कहा कि राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले हरियाणा के क्षेत्र,उत्तरी हरियाणा में शिवालिक क्षेत्र व दक्षिण हरियाणा क्षेत्र के अतिरिक्त धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में विभिन्न दृष्टिकोणों से पर्यटन के विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित कर तय किए गए नीतिगत परिवर्तनों व महत्वपूर्ण योजनाओं को समयबद्ध रूप से कार्यरूप दिया जाए। हरियाणा में पर्यटन को परंपरागत से हटकर पर्यटकों की मांग व सुविधाओं  के अनुरूप परिवर्तन किया जाने की दिशा में अधिकारी वर्ग समयबद्ध रूप से योजनाओं को क्रियान्वित करें।   

 बैठक के उपरांत हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हरियाणा में पर्यटन का समग्र विकास करवाना’ हरियाणा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्राथमिकता है। हरियाणा पर्यटन निगम को आर्थिक रूप से सुदृढ किए जाने की दिशा में भी नीतिगत रूप से विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर पर्यटन विकास के समग्र विकास की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश देते रहे हैं। हरियाणा में विभिन्न पर्यटन स्थलों को आधुनिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के लिए पीपीटी ( पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) माॅडल प्रणाली पर भी कार्य किया जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम के विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर सीएनजी पंपों के विस्तार पर भी कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित बडखल झील,दमदमा झील, सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य व सुरजकूंड के दृष्टिगत पर्यटन विकास के लिए विशेष रूप कार्य किया जा रहा है।उत्तरी हरियाणा के शिवालिक पहाडी क्षेत्र में एडवेंचर गतिविधि पर्यटन के विकास के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!