चंडीगढ़ 18 अगस्त, हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ बीएमएस के सैकड़ों कर्मचारियों ने  एमएलए हॉस्टल प्रांगण में 3 घंटे तक हड़ताल की। जिसमें चंडीगढ़ मिनिस्ट्री फील्ड कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों के समर्थन में कार्यकारी अभियंता कंस्ट्रक्शन डिविजन चंडीगढ़ को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें मुख्य मांगे जुलाई माह का वेतन का भुगतान करना, बकाया वेतन का एरियर देना, हॉर्टिकल्चर के फील्ड में कार्यरत माली को बरसाती एवं इंसुलेटेड शूज उपलब्ध करवाना, प्रत्येक माह समय पर वेतन का भुगतान करना, वेतन 7 तारीख से पहले देना आदि मांगों को लेकर फील्ड कर्मचारियों ने मजबूरी बस  3 घंटा काम छोड़ हड़ताल करने पर वादे हुए जिस पर उच्चाधिकारियों ने मौके पर आकर कहा की एरियर का भुगतान अगले हफ्ता कर दिया जाएगा एवं जुलाई महीने का वेतन का भुगतान लगभग 100 कर्मचारियों का बकाया था का भुगतान 20 अगस्त से पहले पहले कर दिया जाएग। 

हड़ताल का नेतृत्व चंडीगढ़ मिनिस्ट्री फील्ड के प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने किया जिसका मंच संचालन सचिव चंदन सिंह ने किया और उन्होंने हरियाणा पीपली कर्मचारी संघ एवं हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा गुर्जर को भी इस बारे अवगत करवाया गया की चंडीगढ़ ब्रांच के लगभग 400 कर्मचारियों की ज्वलंत मांगो एवं समस्याओं का समाधान अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता से मिलकर करवाया जाए जिस पर प्रांतीय अध्यक्ष ने अधीक्षक अभियंता पीडब्ल्यूडी बी एंड आर चंडीगढ़ से फील्ड कर्मचारियों बारे बातचीत की जिस पर उन्होंने सहानुभूति पूर्वक आश्वासन दिया कि 1 सप्ताह के अंदर अंदर सभी मांगों का निपटान कर दिया जाएगा जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित करते हुए चेतावनी दी की 1 सप्ताह के अंदर सभी जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ तो उच्च अधिकारियों के के विरुद्ध सेक्टर 33 निर्माण सदन प्रमुख कार्यालय का घेराव किया जाएगा आज की हड़ताल में प्रधान अशोक कुमार, सचिव चंदन सिंह, उपाध्यक्ष शीशपाल, राधा देवी मुन्नी देवी सुनील कुमार, विष्णुकोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सुलोचना रानी, कुसुम आदि ने संबोधित किया।

error: Content is protected !!