इनेलो ने खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़, 11 अगस्त: प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सुबे सिंह अटेला ने जिला प्रधानों से सलाह मश्विरा उपरांत इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से स्वीकृति लेने के बाद बुधवार को खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की हैं।

खेल प्रकोष्ठ में नियुक्तियां करते हुए दूलीचन्द, ओमप्रकाश, समुन्द्र सिंह, नवीन पहलवान, जितेन्द्र, जगपाल सिंह, महावीर पहलवान और रामकुमार पहलवान को प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेन्द्र मोर को प्रधान महासचिव, हनुमान सिंह, राजेन्द्र शास्त्री और सत्यवान को प्रदेश महासचिव, कमल सिंह, सुनील दलाल, संदीप ढुल और सुभाष चन्द्र को प्रदेश सचिव, भूपेन्द्र को संगठन सचिव, दलबीर सिंह संधू को कोषाध्यक्ष, बलवान सिंह कुंडू, बलकार सिंह, दिलबाग सिंह राठी, मोहिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह को सदस्य बनाया गया है।

खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए अमित उर्फ गंगा को सोनीपत, जगदीश कोच को हिसार, कोच चरण सिंह राठी को झज्जर, जोगेन्द्र पहलवान को रोहतक, चांदी राम को जीन्द, बलजिन्द्र को अम्बाला, रामकिशन यादव को महेन्द्रगढ़, नवीन यादव को गुरूग्राम, सुनील सहरावत को भिवानी, संजीव फोगाट को दादरी, विनोद जाखड़ को फतेहाबाद, अरस्तू खान को नूंह, केसर डागर को फरीदाबाद, सतपाल देशवाल को पलवल, जोगिन्द्र न बरदार को पानीपत, नवीन छिकारा को पंचकुला, जलविन्द्र बरसाणा को कैथल, नरेन्द्र चुघ को यमुनानगर, अनूप जीवडा को रेवाड़ी, विक्रम सिंह को करनाल, पवन बैनीवाल को सिरसा और जोगिन्द्र को कुरूक्षेत्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला सिरसा के हलका कालांवाली के जोन अध्यक्षों में मनप्रीत को देसू मलकाना, एडवोकेट दिनेश बंसल को कालांवाली शहर, राजप्रीत को रोड़ी, दर्शन मास्टर को बड़ागुडा, वेदप्रकाश खैरकां को नागोकी और विनोद दड़बी को दड़बी का जोन अध्यक्ष, हलका डबवाली के जोन अध्यक्षों में संदीप गर्ग को डबवाली शहर, महेंद्र डूडी को चौटाला, गिरधारी बिस्सू को बिजूवाली, राम कृष्ण मुंदलिया को गोरीवाला, मंदर सरां को ओढां, प्रगट सिंह ढिल्लों को देसूजोदा, कुलदीप सिंह जम्मू को अबूबशहर, प्यारे सिंह को जगमालवाली, मिठु राम को गंगा, कुलदीप को खुईयांमलकाना, हरविन्द्र उर्फ काका को मसीता और काला सिंह को मांगेआना का जोन अध्यक्ष, हलका रानियां के जोन अध्यक्षों में रामकुमार नैन को खारीया, जसबीर सिंह जस्सा को साहुवाला-1, हरमीत सिंह को जीवन नगर, विकास खिचड़ को बनसुधार, मखन लाल सुथार को बालासर, सुभाष नैन को केहरवाला, चंद्र प्रकाश को ओटू, कृष्ण कंबोज मौजदीन और गुरतेज सिंह को मंगाला, जरनैल सिंह चांदी को नजदीक रानिया शहर और पवन बठला को रानियां शहर का जोन अध्यक्ष, हलका सिरसा के जोन अध्यक्षों में पूर्व सरपंच इन्द्राज दहिया को नहराना, सतनारायण कुलडिय़ा को जोधका, रणजीत अल्लीमोह मद को चाडीवाल, राकेश न्यौल को रंगड़ी, पूर्व सरपंच बुटा सिंह को नटार और मनोहर महता को सिरसा शहर का जोन अध्यक्ष, हलका ऐलनाबाद के जोन अध्यक्षों में सुभाष भाकर को कागदाना, सुभाष हंजीरा को जमाल, महेन्द्र बाना को गुडियाखेड़ा, अजय झोरड़ को तलवाडा, राजेन्द्र झोरड़ को नीमला, अभय सिंह खोड को पोहडका और डा. विनोद गोदारा को ऐलनाबाद शहर को जोन अध्यक्ष बनाया गया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!