चंडीगढ़, 14 जुलाई: इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से सलाह मश्विरा कर प्रदेश कार्यकारिणी की कानूनी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि जसबीर सिंह ढिल्लो को प्रदेश संयोजक, इंद्र सिंह ढुल को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुरेश मलिक, अनिल छोक्कर, जगबीर चेयरमैन, सावित्री देवी, अजित सिंह शोरान, यशवंत रेडु, दीपक चौधरी, नवीन शर्मा, ओमप्रकाश गंगाना, राम सिंह भोडिय़ा, बलवान सिंह डांगरिया, दीपक यादव, देवेंद्र गागड़वास, हरीराम सेन, रमेश मेहता, सुखमेंद्र भागू, रवि मान, जीत राम खन्ना को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष ने इस प्रकोष्ठ में प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी निर्माण कपूर, प्रवीण कुमार, जगबीर अत्री, दरिया सिंह, रामकिशन मलिक, गुगन सिंह, गंगा राम, ईश्वर सिंह सिगरोहा, राजकुमार रेडु, जयप्रकाश (जेपी), सुरेंद्र कुमार, सुंदर सिंह तेवतिया, अजय बेनीवाल, अशोक शर्मा, कर्ण सिंह, सुंदरपाल, विजय यादव, धर्मपाल विर्क, विवेक सेखावत और सिद्धार्थ आंतिल को सौंपी गई है।

इनेलो नेता ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की इसी प्रकोष्ठ में जिला संयोजकों की भी नियुक्तियां की गई हैं जिसमें हरपाल सिंह को सिरसा, राजेश शर्मा को फतेहाबाद, प्रदीप बाजिया को हिसार, अनिल सांगवान को भिवानी, अनिल फोगाट को चरखी दादरी, राजकुमार यादव को महेंद्रगढ़, अभिताब यादव को रेवाड़ी, अजय चौधरी को गुरुग्राम, मुस्ताक अहमद खान को मेवात, पवन कुमार सोरोत को पलवल, रामसरण को फरीदाबाद, चांद सिंह राठी को झज्जर, बालकिशन शर्मा को सोनीपत, विनोद अहलावत को रोहतक, निर्मल सिंधू को जींद, सुखहेंद्रा को पानीपत, वीरेंद्र पहल को करनाल, शशि वालिया को कैथल, जसविंदर कश्यप को कुरुक्षेत्र, गुरमीत सिंह को यमुनानगर, सरताज सिंह को अम्बाला और दिव्य प्रताप सिसौदिया को जिला पंंचकुला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

error: Content is protected !!