रोहतक। हिसार में कुछ दिन पहले महिला किसानों की ओर कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर आरोप लगाते हुए अनेक किसान मंगलवार को उनके घर का घेराव करने पहुंचे। किसान प्रदर्शन करते हुए घेराव करने पहुंचे। इधर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने वीडियो जारी कर सफाई दी। घटना पर खेद भी जताया।

ग्रोवर के घर का घेराव करने जा रहे किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से रास्ते में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निकट बैरीकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने बैरीकेड हटाने व लांघने का प्रयास किया। किसान बैरीकेड पर चढ़ गए। इस दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। काफी समय तक यहां किसानों और पुलिस के बीच नाेकझोक भी होती रही। लेकिन पुलिस ने उनको आगे नहीं जाने दिया। इस बीच किसान भी वहीं बैरीकेड के पास सड़क बैठ गए।

घेराव करने वालों में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल रहीं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले हिसार में एक कार्यक्रम के बाहर गाड़ी में बैठे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने आंदोलनकारी महिलाओं की ओर अश्लील इशारा किया। जिसके परिणाम स्वरूप मंगलवार को आंदोलन कर रहे किसानों में भारी आक्रोश बना हुआ है। उनका कहना है कि जब तक पूर्व मंत्री मनीष यहां किसानों से इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे तब तक वे यहीं धरने पर बैठे रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में पूर्व मंत्री मनीष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किए जाने की मांग भी की है।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के घर की ओर चूड़ियां फेंकीं

प्रदर्शन व घेराव करने वालों में जनवादी महिला समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, महिला पिंक धरना खेड़ी साध, मकड़ौली धरना, मदीना टोल धरना से किसान शामिल हुए। महिलाओं ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के घर की ओर चूडियां भी फेंकीं। इससे पहले किसान मानसराेवर पार्क में एकत्रित हुए और वहीं से प्रदर्शन करते हुए घेराव करने पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने जारी किया वीडियो, किया खेद व्यक्त

उधर, इस मामले में किसानों के आक्रोश के चलते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर खेद प्रकट किया है। उनका कहना है कि शनिवार को हिसार में बैठक खत्म होने के बाद वे गाड़ी बैठक बाहर निकले। उनके साथ विधायक विनोद भयाना व पीएसओ थे। गाड़ी जब बाहर गाई तो शोर मच रहा था व नारे लग रहे थे। यहां से वे आगे चले गए। बाद में उन्हें पता चला कि गाड़ी के अंदर से अश्लील हरकत की गई है। वे, भाजपा कार्यकर्ता हैं। जनता के सेवक हैं। समाज के आशीर्वाद से जनता की सेवा करने वालों में से हैं। उनके घर में भी बहन, बेटियां हैं, मां है। अगर किसी को लगता है कि उन्होंने अश्लील हरकत की है तो वह खेद प्रकट करते हैं।  

error: Content is protected !!