‘जल जीवन मिशन’ के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने  की हरियाणा की प्रशंसा

पंचकूला जून 19: हरियाणा राज्य के जल संबंधी विभिन्न विषयों के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल  ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत  के निवास पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री  रतन लाल  कटारिया   के साथ हरियाणा राज्य के जल संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओ व योजनाओं के क्रियान्वयन तथा  राज्य की आवश्यकताओं के संदर्भ में गहन विचार विमर्श किया।

केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने बताया की  केंद्र ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के अंतर्गत सरस्वती के विकास के लिए 500 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया है।हरियाणा की महाग्राम योजना के  अंतर्गत आने वाले 130 गांवों में 55 लीटर दर की अपेक्षा 130 लीटर दर से पेयजल  उपलब्ध करवाने तथा सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में हरियाणा के प्रत्येक महाग्राम के लिए 25 करोड़ रूपये की दर से कुल 3250 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव केंद्र को  किया है। ‘नल से जल’ योजना के अंतर्गत हरियाणा के 08 जिलों को पूर्ण रूप से कवर किया  जा चुका है और शीघ्र ही सभी जिलों को कवर करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा।

 केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने बताया कि ‘अटल भूजल योजना ‘ के अंतर्गत हरियाणा के 1669 गांवों में भूजल का स्तर दर्ज करने की दिशा में पीजोमीटर लगाए जाएंगे और जल के पूर्ण सदुपयोग की योजनाएं तैयार की जाएंगी। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरियाणा में जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  को आश्वासन दिया कि हरियाणा में जल से संबंधित सभी योजनाओं में पूरा पूरा सहयोग रहेगा  |  हरियाणा प्रदेश में  “जल जीवन मिशन” अटल भूजल योजना, मेरा पानी मेरी विरासत पर कार्य हो रहा है l 

केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने बताया की   हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  ने कहा कि  केंद्र ने  ‘जल जीवन मिशन’ के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक में हरियाणा की प्रशंसा भी की गई। ‘जल जीवन मिशन’ के सफल क्रियान्वयन में हरियाणा देश के प्रथम  तीन राज्यों में शामिल है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य की  ‘मेरा पानी मेरी  विरासत’ योजना के अंतर्गत इस वर्ष राज्य में कुल 02 लाख एकड क्षेत्र में धान की अपेक्षा कम सिचाई अवश्यकता वाली  फसलों की कृषि किए जाने का लक्ष्य है। इस योजना के अंतर्गत गत वर्ष 94,000 एकड क्षेत्र में धान की अपेक्षा  कम सिचाई अवश्यकता वाली अन्य फसलों की खेती की गई।

इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड 7,000 रूपये प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए जाते हैं। बैठक में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड द्वारा चलाई जा रही भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई हरियाणा  में 1 लाख हेक्टेयर भूमि  में लाया गया है और इसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं, बैठक में हरियाणा के सिचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह और सिचाई व पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे ।

error: Content is protected !!