नई दिल्ली,चंडीगढ़ – दिनांक: 18-06-2021 – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के 08 जिला क्षेत्रों, जहां अभी तक सी एन जी, पी एन जी व एल पी जी की पाईप आपूर्ति पाईप  लाईन की पहुँच नहीं है,वहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने में अभी छूट प्रदान की गई है।       

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पर्यावरण से संबंधित हरियाणा राज्य के विभिन्न विषयों के संदर्भ में नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की।       

बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब औद्योगिक में सी एन जी,पी एन जी व एल पी जी का उपयोग किया जाएगा।  अब कोयला व अन्य परंपरागत उर्जा स्त्रोतों का उपयोग नही किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के  08 जिला क्षेत्रों में अभी तक सी एन जी, पी एन जी व एल पी जी आपूर्ति पाईप लाईन पहुँच नहीं सकी है। इन जिला क्षेत्रों को अभी छूट प्रदान कर दी गई है। हालांकि कि  कंपनियों के पाईप लाईन के कार्य भी प्रगति पर हैं।

  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर जिला में  काफी लंबे समय से स्थापित 15 फारमल्डीहाइड औद्योगिक इकाईयों को पर्यावरणीय अनापत्ति भी शीघ्र प्रदान कर दी जाएंगी ताकि वे औद्योगिक इकाईयां निर्बाध रूप से चलती रहें।

error: Content is protected !!