कपिल महता
बरवाला:17 मई – बरवाला शहर में आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बरवाला अनाजमंडी स्थित राजेश संदलाना के कार्यालय पंहुचे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की और से सेवा समर्पण अभियान के दूसरे चरण में आज हमने बरवाला व उकलाना हल्के से शुरूआत की है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में मिलकर आज हमने सरकारी हस्पताल व प्राइवेट हस्पताल व चाहे कोविड हस्पताल हो चाहे ना हो उन सभी हस्पताल में हमने आज सभी डाक्टर को पीपीई किट सोडियम क्लोराइड हैंडसेनेटाइजर व मास्क आदि सभी चीजें कोरोना से बचाव को देखते हुए वितरित की है।
दूसरे चरण में हम जो शुरुआत बहुत जल्द शुरू करने वाले हैं। चार्ली कोरनेडो मशीन से बरवाला व उकलाना हल्के में हम सोडियम हाई क्लोराइड से बरवाला व उकलाना हल्के को सैनिटाइज करवाया जाएगा और तीसरे चरण की शुरुआत भी ऑक्सीजन सेवा जिस प्रकार से देश में प्रदेश में ऑक्सीजन गैस को लेकर के हाहाकार मचा हुआ है। हम सभी लोगों तक तो शायद ना ही पंहुच पाए। पर जितना भी हमसे हो पाएगा जितने भी एमरजेंसी के मरीज होंगे। उन्हे हम जरूरत के अनुसार आक्सीजन पहुंचाने का काम करेंगे। हमारा कांग्रेस पार्टी के साथियों ने हांसी और नारनौंद में पहले ही हमारा यह अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग इतने निर्दयी भी हो सकते हैं। हरियाणा के किसानों पर हिसार शहर के अंदर आंसू गैस के गोले दागे गए। वह उन पर लाठीचार्ज किया गया। हमारी माताओं बहनों के ऊपर लाठियां भांजी गई पुलिस के द्वारा क्या कोई शासक सत्ता के अहंकार में इतना ज्यादा मदमस्त हो सकता है। किसी की अंत्येष्टि हो जाए तो वहां 11 आदमियों का ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। शादी ब्याह हो तो भी 11 आदमियों का प्रतिबंध लगाया हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कम से कम एक हजार आदमी थे। क्या यह प्रतिबंध हरियाणा की खट्टर वे दुष्यंत सरकार पर लागू नहीं होता।
बीस से पजास आदमी की तो चलो हम बात मान भी लें। की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इतने आदमी तो चलते हैं। सरकार में लेकिन हजार आदमियों की एंट्री इस कार्यक्रम में क्या उनके लिए ऐसा कोई नियम लागू नहीं हैं। लोकडाऊन का एक एक आदमी मुख्यमंत्री जी इकट्ठे करते हैं। और किसानों को लाठियों से पीटवाते हैं। क्या किसानों पर लाठियां भंजवाना उन्हे उतेजिद करना सही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का क्या ये उदघाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नहीं हो सकता था। हिसार में जो कोविड सेंटर जिंदल साहब के यहां बनाया गया हैं। जिसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री खटटर खुद फीता काट कर व अपनी फोटो खिंचवा कर खुद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री खटटर खुद लोकडाऊन का उल्लंघन कर रहे हैं। इस अवसर पर कृष्ण सातरोड, मुकेश गर्ग,आंनद जाखड,सुरेन्द्र सैनी,जोगीराम खेदड, दिनेश पूनिया,सुरेश प्रजापत,ब्रिजलाल, रोहताश नेहरा आदि अनेक लोग मौजूद थे।