11 अप्रैल को मनाया जाएगा संविधान बचाओ दिवस।. किसान और बहुजन समाज के लोग साथ मिलकर एकजुटता दिखाते हुए बनाएंगे मानव श्रृंखला।
किसान आंदोलन का 136वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 104वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक10.04.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 136वें दिन केएमपी को ब्लॉक किया गया।उन्होंने बताया कि आज सुबह ही केएमपी को बलॉक कर दिया गया था।उन्होंने बताया कि केएमपी को पूर्ण रूप से ब्लॉक किया गया है और जो लगातार 24 घंटे तक ब्लॉक रहेगा।उन्होंने बताया कि किसानों ने सुबह आठ बजे ही केएमपी को ब्लॉक कर दिया था और यह चौबीस घंटे तक 11 अप्रैल को 8 बजे तक ब्लॉक रहेगा। उन्होंने बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सुबह ही केएमपी पर बादली टोल प्लाज़ा ढांसा बोर्डर पर पहुँचें और केएमपी पर धरने पर बैठे।

उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर हैं और सत्ता के लालच में ही चुनाव में व्यस्त हैं।सरकार जानबूझकर किसानों से बात नहीं कर रही है और इस आंदोलन को लंबा खींच कर षड्यंत्र रचकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है।

उन्होंने कहा कि किसान सर्दी में जब दो डिग्री तापमान था उस वक़्त भी सड़कों पर बैठे थे और आज 40 डिग्री तापमान है उसमें भी सड़कों पर बैठे हैं।उन्होंने कहा कि चाहे सर्दी हो चाहे गर्मी हो किसानों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम बहुजन समाज के लोगों के साथ मिलकर 11 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह के उपलक्ष में धरना स्थल पर संविधान बचाओ दिवस मनाएगा। इससे पहले किसान और बहुजन समाज के लोग साथ मिलकर एकजुटता दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाएंगे।उन्होने बताया कि उस दिन बहुजन समाज के व्यक्ति ही धरना स्थल की कमान संभालेंगे।

आज गुरुग्राम में धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,योगेंद्र सिंह समसपुर,ईश्वर सिंह पातली,अरुण शर्मा एडवोकेट,डॉक्टर सारिका वर्मा,तनवीर अहमद,महासिंह ठाकरान,सतीश कुमार कादीपुर,राजबीर कटारिया, कमलदीप,मनोज झाड़सा,फूल कुमार,मेवा सिंह,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,कमलजीत सिंह,सतवीर गुर्जर,धर्मवीर झाड़सा, मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान, अमित पंवार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!