कैथल न्यायालय में पेश कर लिया तीन दिन का पुलिस रिमांड
2015 में रॉकी मित्तल पर मारपीट करने का आरोप

रमेश गोयत

पंचकूला, 09 मार्च। हरियाणा की स्पेशल पब्लिसिटी सैल के पूर्व चेयरमैन रॉकी मित्तल को पंचकूला पुलिस की मदद से मगलवार कैथल पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। मगलवार को सुबह कैथल और पंचकूला पुलिस ने सैक्टर 4 रॉकी मित्तल के घर दबिश दी है। जहां से उसे गिरफ्तार किया।  रॉकी मित्तल को गिरफ्तार कर पंचकूला सेक्टर 5 पुलिस थाने ले जाया गया। वहां से कैथल पुलिस रॉकी मित्तल को कैथल ले गई। कैथल पुलिस ने कैथल न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

6 साल पहले एक जज के साथ बदसुलूकी करने के मामले में रॉकी मित्तल को गिरफ्तार किया गया है। मामला 18 मई 2015 में नई अनाज मंडी आढ़ती हत्याकांड मामले को लेकर जींद रोड पर विरोध प्रदर्शन के दौरान रॉकी मित्तल ने एक जज की गाड़ी का रास्ता रोककर गाड़ी पर मुक्के मारे थे। जज से भी बदसलूकी का आरोप लगा था। रॉकी मित्तल पर करीब छह साल पुराने केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रॉकी मित्तल ने करीब छह साल पहले जज के साथ बदसलूकी की थी। रॉकी मित्तल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने लिखने पर वो चर्चा में आए थे जिसके बाद उन्हे चेयरमैन बनाया गया था।

18 मई 2015 के दिन कैथल की नई अनाज मंडी में दोपहर के समय एक बदमाशो ने आढ़ती मुनीष मित्तल की दुकान में घुसकर गोली मार दी थी। इसी मामले में आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान झज्जर के तत्कालीन एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक नासिर अपनी गाड़ी में सवार होकर जींद रोड से निकल रहे थे तो रॉकी मित्तल ने उनका रास्ता रोक लिया था। रॉकी मित्तल पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में रॉकी मित्तल सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस केस में लगातार पुलिस अनट्रेस दिखा रही थी, लेकिन अब पुलिस ने दोबारा से इस केस में सख्ती दिखा दी है और रॉकी मित्तल को आज उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 12 मई 2015 की है, जब झज्जर के तत्कालीन एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक नासिर अपनी साली के विवाह समारोह में शरीक होकर पटियाला से लौट रहे थे। मजिस्ट्रेट विवेक नासिर की शिकायत पर कैथल पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की थी, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करीबी होने के कारण रॉकी को राहत मिलती जा रही थी।

अब पिछले कुछ दिनों से रॉकी खुले तौर पर प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कैथल जिले से ताल्लुक रखते जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल रॉकी मित्तल मोदी भक्त कहलाते हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार में गाने गाए थे। इसके बाद पिछले 6 साल से वह प्रदेश की सरकार के लिए प्रचार कर रहे थे। 2019 में प्रदेश की सरकार ने रॉकी मित्तल को ‘एक और सुधार’ कार्यक्रम का प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी बनाया था। कुछ समय बाद उन्हें उस पद से हटा दिया गया था। इसके बाद फरवरी 2020 में रॉकी को स्पेशल पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अब 16 दिसंबर 2020 को रॉकी को इस पद से हटा दिया गया।

error: Content is protected !!