किसान आंदोलन का 88वां दिन |                           
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 56वां दिन |  
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल से मिला।

गुरुग्राम। दिनांक21.02.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 88वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है।उन्होंने कहा कि किसानों आंदोलन को तीन महीने हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि पूरा सर्दी का मौसम किसान आंदोलन में निकल गया है लेकिन सरकार का रुख़ किसानों के प्रति रुख़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीनों क़ानून सरकार ने बिना सलाह मशविरा किये जनता पर थोपे है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से सलाह मशविरा करके तथा जनता की माँगो को ध्यान में रखकर जनकल्याण के लिए ही क़ानून बनाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता और तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। सरकार ने किसानों से बातचीत बंद कर दी है।

उन्होंने कहा कि किसानों की माँग थी की MSP पर ख़रीद की गारंटी का क़ानून बनाया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशें लागू कीजाए।राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए लेकिन सरकार ने किसानों की कोई भी माँग नहीं मानी तथा अपनी तरफ़ से तीन क़ानून जनता पर थोप दिए।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह की अगुवाई में सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली भारत के प्रमुख किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल से मिला और आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।इस अवसर पर उनके साथ नवनीत रोजखेडा,मनोज शयोरान,मनोज झाड़सा तथा आकाश दीप थे।

उन्होंने कहा कि सरकार तीनों काले कानूनों को रद्द करें तथा MSP की गारंटी का क़ानून बनाए।

धरने पर बैठने में जयप्रकाश रेहड़ू, विजय यादव शिकोहपुर, बलवान सिंह दहिया,कंवलजीत सिंह,लखपत जाँघू,अमित मेहरा,सतबीर सिंह नेहरा,दिलबाग सिंह खटका,राजकुमार पंवार एडवोकेट,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,फूल कुमार,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,,राजबीर पंवार,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,अमित शर्मा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,अमित शर्मा,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,,धर्मेंद्र यादव,विनोद यादव,सुखबीर, दलीप सिंह ठाकरान,शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,पंजाब सिंह, दिलावर सिंह,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,आकाशदीप,दयानंद शर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!