रमेश गोयत

पंचकूला  12 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश हर गांव में खेलों को बढावा देने व खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए कोई कमी नही रहने दी जाएगी। इसके अलावा खेलो इंडिया कार्यक्रम में भी बेेहतर योगदान देने के लिए कार्य कर रहे है। 

मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हरियाणा खेल विकास एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित खेल पुरस्कार विजेता का मानदेय बढाने के लिए मुख्यमंत्री व खेल मंत्री संदीप सिंह के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया व हरियाणाा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रधान सचिव योगेन्द्र व उप प्रधान सचिव असीमा बराड भी उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में खेल समिति ने मुख्यमंत्री को शाॅल एवं गदा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अनुशासन की पहचान खेलमंत्री को प्रतीक चिन्ह हाॅकी भेंट कर पुरस्कृत किया। इसके अलावा केन्द्रीय मत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रधान सचिव खेल योगेन्द्र सिंह, उप प्रधान सचिव असीमा बराड़ को भी सम्मानित किया। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि सरकार ने मानदेय में बढौतरी करके न केवल खिलाड़ियों का सम्मान बढाया है बल्कि युवा दिवस पर 70 लाख से ज्यादा युवाओं को गौरवान्वित किया है। यह युवाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धि की लोकसभा में गूंज उठती है तो सीना बढ जाता है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बनाई गई खेल नीति कारगर साबित हो रही है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति मुख्यमंत्री व खेल मंत्री के बेहतर मार्गदर्शन में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के साथ साथ प्रेरित करने का भी कार्य कर रही है।

  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए उदारता दिखाई ओर मान सम्मान बढाया है। इसके लिए विशेषकर मुख्यमंत्री व खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि इस साल पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन करने का निर्णय लेकर पंचकूला के खिलाड़ियों को भी गौरवान्वित किया है। इन खेलों से पंचकूला में खेलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में वृद्वि होगी और इसका लाभ जिला ही नहीं बल्कि आसपास के जिला के खिलाड़ियों को मिलेगा और पंचकूला खेल हब के रूप में विकसित होगा। 

 समारोह में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वे इस कार्यक्रम में खिलाडी के रूप में मंच पर उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाईट दोगुनी करने के साथ साथ आॅलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपए की राशि पहले देने का कार्य किया है, जो खिलाड़ी सप्लीमेंट, किट आदि की जरूरतों पर खर्च कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिला़िड़यों के लिए शीघ्र ही वेलोड्रम भी मिलेगा। इसके अलावा सरकार की नई पोलिसी अनुसार के हर क्षेत्र के खिलाड़ी को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देने का कार्य किया है। इसके लिए वे बहुत आभारी है।

  राज्य स्तरीय खेल समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की पब्लिसिटी सैल के नवनियुक्त ओएसडी एवं बाॅस्केट बाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी  गजेन्द्र फोगाट को भी सम्मानित किया। श्री फोगाट राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता रहें है। वर्तमान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर सरकार की विकासपरक योजनाओं एवं अन्य हरियाणवी गीतों के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढा रहे है। 

error: Content is protected !!