देश में आम आदमी पार्टी, किसान हितैषी जो हर रोज, हर समय साथ है। : सांसद सुशील गुप्ता
चरखी दादरी जयवीर फोगाट

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा के सह प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि देश के अंदर एक ऐसा मुख्यमंत्री है जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है जो किसानों के बीच जाकर उनकी दुख तकलीफ अच्छी तरह से समझ सकता है जिसका उदाहरण किसान आंदोलन के रूप में देखा जा सकता है किसानों के बीच में आज तक इस देश में दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उसकी पूरी टीम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है तथा भाजपा सरकार द्वारा किसानों को डेथ वारंट के रूप में दिए गए तीनों काले कानून वापस करवाने के लिए किसानों के साथ मुख्यमंत्री सहित उसकी पूरी टीम दिन रात लगी हुई हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा का सह प्रभारी होने के नाते व राज्यसभा सांसद होने के नाते संसद से लेकर सड़क तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं को उठा रहख हूं, किसानों की समस्या ही हमारी समस्या है 50 से ज्यादा किसानों की मौत हुई है उनको सरकार ने शहीद का दर्जा देना चाहिए तथा परिवार की हर भरसक प्रयास करके उचित व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उनके परिवार का पालन पोषण हो सके।
वही आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता वकिसान सेल मध्य जोन के संयोजक राकेश चांदवास ने कहा है कि इस कड़ाके की ठंड के अंदर हमारा देश का अन्नदाता दिल्ली के चारों तरफ बैठा है जिससे हमारी आत्मा काफी दुःखी है जिस दिन से किसान दिल्ली के बॉर्डर ऊपर बैठा उसी दिन से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों मंत्रियों सांसदों सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दे दिए थे कि हम किसान की वजह से इस देश में जीवित हैं इसलिए किसान की हर समस्या को हम जानते हैं और यह तीनों काले कानून जब तक वापस नहीं होंगे हमारा हर कार्यकर्ता हर नेता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा नजर आएगा जो मुख्यमंत्री ने कहा वह आज हो रहा है।
देश के अंदर एकमात्र दिल्ली का मुख्यमंत्री है जो किसानों के बीच जा सकता है इसके अलावा आज तक इस देश का कोई भी मुख्यमंत्री किसानों के बीच नहीं आया है यह एक सोचनीय और विचारणीय विषय है।