भारत बंद के समर्थन में पंचकूला कांग्रेस ने दिया धरना

पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने धरने का किया नेतृत्व

पंचकूला, 08 दिसंबर । किसान संगठनों के आह्वान पर भारत बंद के अभियान में मंगलवार को पंचकूला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और प्रदर्शन किया।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देश पर पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माजरी चौक और जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया गया।

इसमें नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, पूर्व विधायक लहरी सिंह, इंचार्ज मॉनीटरिंग रणधीर सिंह राणा, शशि शर्मा, पूर्व मेयर उपेन्द्र वालिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, एन.एस.यू.आई. के प्रदेश अध्यक्ष दिवांशु बुद्धिराजा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुषमा खन्ना, महिला प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रवेश पैतका, हेमंत किंगर, प्रिंयका हुड्डा, पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद, शरणजीत कौर, कमलेश लोहाट, बालकराम, अछरूराम, दयाल सिंह सरपंच, पूर्व पार्षद सलीम दबकोरी, सुनीता देवी, बल्ली सिंह सकेतड़ी, सुखदेव सिंह, विजय धीर, सुरेश शर्मा,  संतोष शर्मा, ओम शुक्ला, मनवीर कौर गिल, सोनू रैली, हार्दिंक नैन, विजय शर्मा, तरसेम गर्ग, पूर्व पार्षद दलबीर वाल्मीकि, संदीप सोही, अंकुर गुलाटी, गुलशन अरोड़ा, कृष्ण गोयल, नरेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

चंद्रमोहन ने दुकानें बंद करने की अपील की

माजरी चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि दुकाने बंद करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दुकानदार भाईयों से अपील करें। उनकी अपील पर दुकानदारों ने दुकानें बंद की। माजरी चौक से जुलूस पैदल चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बाद में प्रांगण में धराने लगाने की मंजूरी दी गई। कांग्रेस नेताओं ने तीनों कानूनों को काले कानून बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ है। कांग्रेसियों ने किसानों पर दर्ज मामले रद्द करने की मांग की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!