
पंचकूला, 01 नवम्बर। हरियाणा दिवस के पावन अवसर और राष्टÑीय एकता दिवस पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं दुनिया में भी खेलों में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह से उनकी बात हुई हैं, वो भी अपने मन के अंदर एक सपना संजोये है। हरियाणा के खिलाड़ियों को और ज्यादा सुविधायें मिले ताकि वे विश्व स्तर पर ज्यादा मैडल लाकर हरियाणा का नाम आगे लेकर जाये। खेल मंत्री ने मुझसे चर्चा की खेलो इंडिया खेलो हमारे लिये एक चैलेंज है और एक मौका भी है। इस तरह के बड़े गेम पहले फरीदाबाद और गुडगांव में होते रहे है अब की बार पंचकूला जिले को इस खेल महाकुंभ की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसमें पंचकूला की तरक्की होगी हरियाणा सरकार पंचकूला के लिये ज्यादा ग्रांट देकर जिले का विकास करेंगी।
गुप्ता ने हॉकी, कबड्डी, हैण्डबाल, फुटबाल, एथलैटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, जैंवलिंन, हाई जम्प, लोंग जम्प व शॉटपुट, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लड़के व लड़कियें की दौड़ में प्रथम, द्वितीय आये लड़के व लड़कियों को स्वर्ण व रजत पदक देकर सम्मानित किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, जश्न द्वितीय रहे। शॉट पुट में मनप्रीत प्रथम, आशिष द्वितीय, जैवलिंन में प्रथम तुषार, द्वितीय मनोज रहा। लॉग जंप में प्रथम छोटु, द्वितीय रा’यवर्द्धना, इसी तरह लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में रूबी प्रथम व मुस्कान द्वितीय रही। 800 मीटर में प्रथम ज्योति, द्वितीय वंदिता चैधरी रही। शॉटपुट में प्रथम जैसिका, द्वितीय निष्ठा रही। इसी तरह हाई जंप में प्रथम साक्षी व द्वितीय मुस्कान, 1500 मीटर दौड़ मेंं वंदना प्रथम व गरिमा द्वितीय रही। हॉकी की टीम और कबड्डी की टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इन खिलाड़ियों में प्रथम आने पर स्वर्ण पदक व द्वितीय आने पर रजत पदक देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में सुबह से सायं तक 8 अलग अलग खेलों का आयोजन किया गया है, जिसमें 625 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खेलों में प्रथम व द्वितीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर व हरियाणा दिवस व एकता दिवस के समापन अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद किया और खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में उनके दिये सहयोग के लिये उनका आभार व्यक्त किया।