Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing Digital Press Conference regarding preparedness to tackle Covid-19 in the State at Chandigarh on March 23, 2020.

चंडीगढ/पंचकूला़, 20 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 21 अक्टूबर, 2020 को पंचकुला में पुलिस लाइंस, मोगीनंद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एसीएस होम श्री राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री मनोज यादव और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस के वीर जवानों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस साल देश भर में कुल 264 पुलिस जन शहीद हुए हैं। इनमें हरियाणा के भी दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 35000 पुलिस कर्मियों ने देश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान दिया है।

21 अक्तूबर 1959 को हाॅट स्परिंग, लद्दाख में चीनी सैनिकों के छल में फंसकर शहीद होने वाले 10 पुलिस कर्मियों की याद में मनाया जाने वाले स्मृति दिवस पर देशभर में वीरगति को प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को याद किया जाएगा।