चंडीगढ़, 10 अक्टूबऱ। इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ हारमोनी ने कैम्बाला की गौशाला में गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन दान स्वरूप दी ताकि गौशाला में गायों के गोबर से लकड़ी बनाई जा सकें। और इस लकड़ी का प्रयोग हवन, दाह ससकार इत्यादि मे किया जा सके।

इस अवसर पर क्लब की प्रधान अनीता मिडढा ने कहा कि आज हमारे पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ व दिल्ली में पर्यावरण सबसे अधिक प्रदूषित हैं, जिसे बचाने का हम ऐसे माध्यम से प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों को काटने से बचाया जा सकता है क्योंकि वन ही जीवन है। क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अनिता मिडढा ने बताया कि इनरव्हील कलब हारमोनी का एक अपना स्कूल भी है, जिसमें इन दिनों 60 बच्चे ऑनलाइन निशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। यह स्कूल प्रिंसिपल रिया मिड्ढा व अन्य 10 शिक्षकों द्वारा चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षण के लिए उपयोग होने वाली सारी समुद्री निशुल्क और खाने का समान स्कूल की ओर से दिया जाता है। क्लब की ओर से छह मूक बधिर बच्चों को भी गोद लिया गया है। इसके अलावा 18  वृद्ध गरीब परिवारों को 1 साल के लिए मासिक राशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किडनी रोग के एक मरीज की भी मदद क्लब की ओर से की जा रही है तो हर माह आंखों के ऑपरेशन में भी जरूरतमंदों की मदद की जाती है। इस अवसर पर क्लब की पूर्व प्रधान उषा शर्मा,उप प्रधान मंजू अरोड़ा, सचिव डॉ नीरजा,सीमा, डॉक्टर रिया मिडढा व क्लब की 52 सदस्य भी उपस्थित थी।