पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा का अभियान, सेवा सप्ताह के नाते होंगे जनसेवा के अलग-अलग कार्यक्रम
प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने दादरी तो भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया रोहतक से कार्यक्रम का श्री गणेश

चंडीगढ़, 17 सितंबर 2020. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान गमोदी को हाँ, पॉलीथीन को नाग का आगाज करके प्रदेश के सभी शहरों को पॉलिथीन मुक्त करने की ओर सकारात्मक कदम बढ़ाते हुए मनाया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए जागरूक करना है।  प्रदेश के सभी शहरों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाजारों, घरों और सब्जी मंडियों में आम लोगों को कपड़े का थैला देकर उनको पॉलीथीन के उपयोग के लिए सतर्क किया और समझाया की इसका उपयोग कितना खतरनाक है।  इसी कड़ी में प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृत्तव पर वेबिनार के माध्यम से वर्चुअल कोंफ्रेंस के आयोजन के साथ समाज के बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध नागरिकों का उद्बोधन भी हुआ।  

भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ और प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने दादरी जिले में थैला वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, इसी तरह रोहतक में भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष अजय बंसल और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रहे। फतेहाबाद के टोहाना में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, करनाल में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, हिसार में जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, श्रीनिवास गोयल, कैथल मे जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, रेवाड़ी में भाजपा प्रवक्ता वीरकुमार यादव, जिला अध्यक्ष हुकम सिंह और विधायक लक्ष्मण यादव ने कपड़े के थैले बांटकर लोगों को जागरूक किया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश दुनिया के अग्रणी राष्टÑों में शुमार : धनखड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने दादरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश चहुं और से सुरक्षित है। मोदी के नेतृत्व में ही धारा 370 समाप्त हुई, वर्षो पुराने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, गरीबों, किसानों, कमेरे वर्ग के हितों में अनेकों योजनाओं को सिरे चढाया गया। प्रधानमंत्री के लिए एक कहावत आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चली है कि मोदी है तो मुमकिन है। आज हम ऐसे शख्स का जन्मदिन बना रहे है जिसने भारत का नाम विश्व पटल पर अग्रणी राष्टÑों में शुमार कर दिया है। आने वाले कुछ सालों में ही उनके नेतृत्व में भारत की जो छवि पूरे संसार में दिखाई देगी उसकी बानगी अभी से दिखने लगी है।

error: Content is protected !!