भिवानी/मुकेश वत्स 

भिवानी जिले में आज शुक्रवार को 6 नये कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 तोशाम से है तथा 1 चोखानी स्टेट मेहम रोड भिवानी से 2 सेक्टर 13 से 1 ढिगावा से तथा 1 रुद्रा कॉलोनी से है। अब जिले में कुल 1071 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 901 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 162 एक्टिव केस है। खबर लिखे जाने तक शुक्रवार को जिले से 1000 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में शुक्रवार को 8 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन डाक्टर जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में 6 नये कोरोना पॉजिटिव के केस में से 1 तोशाम से 31 वर्षिय व्यक्ति है जो कि तोशाम में कंप्यूटर सेंटर में नोकरी करता है 1 चोखानी स्टेट मेहम रोड भिवानी से जो कि मानहेरू में सरकारी स्कूल में अध्यापक है यह भिवानी से मानहेरू आता जाता है 2 सेक्टर 13 से 50 वर्षिय महिला तथा 30 वर्षिय उसका बेटा है महिला ई एस आई हॉस्पिटल में रेडियोग्राफर के पद पर है ये दोनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आये हैं। 1 ढिगावा से 24 वर्षिय व्यक्ति यह विदेश से आया है  तथा 1 रुद्रा कॉलोनी से 41 वर्षिय महिला जो कि वैश्य मोडल स्कूल में अध्यापिका है तथा यह 16 अगस्त को जिंदल हॉस्पिटल हिसार में ऑपरेशन के लिए गयी थी महिला वहीं भर्ती है।

error: Content is protected !!