संगठन को मजबूत करने के लिए दिए दिशा निर्देश

चंडीगढ़, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पांच जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व भिवानी के मंडल अध्यक्षों की बैठक दो सत्रों में पार्टी के सेक्टर-14 स्थित जिलाकार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद व प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया एवं प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री वेदपालएडवोकेट ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल व शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया l

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी में मंडल इकाई बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष का दायित्व बहुत बड़ा व उपयोगी है। किसी भी मंडल अध्यक्ष के लिए तीन बातें बहुत ही आवश्यक होती है। इसमें उसके कार्य करने की योग्यता, स्वीकार्यता और प्रभावशीलता का होना बहुत जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योग्यता जन्मजात नहीं होती उसे अर्जित करना पड़ता है और दायित्व का विकास दो बिंदुओं से होता है कौशल तथा गुणों का विकास। उन्होंने कहा कि जहां संगठन में साधना की आवश्यकता होती है, वही पार्टी संगठन में बैठकों का बहुत महत्व होता है। बैठकों के द्वारा कार्यकर्ताओं को एक दिशा में विचार करने का अवसर प्राप्त होता है। सभी मंडल अध्यक्ष भाषण कला में निपुण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषण एक कला है इसको सीखने का हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। इसके अलावा समाचार लेखन की कला भी मंडल अध्यक्षों में होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्ष को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उसमें सभी को साथ लेकर चलने की विशेष कला को विकसित करना चाहिए और मधुर वाणी अपनत्व के भाव एवं सुख-दुख का सहयोगी ये ऐसे गुण हैं, जो उसकी गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी योग्यता को भी निखारना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में पूरी तरह स्वीकार्यता रहनी चाहिए और प्रभावशीलता के भव्य कार्यक्रम निरंतर करते रहें। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष को हमेशा अपने परिपक्व व्यवहार का ही परिचय देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने लगभग 2 घंटे के समय में अनेक टिप्स मंडल अध्यक्षों को दिए। सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कहा कि आगामी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि को प्रत्येक गांवों, शहरी वार्डों में एक त्रिवेणी अवश्य लगाएं। उन्होंनेकहा कि इस पूरे अभियान में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जोहम सभी के प्रयास से संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि इसअभियान में बढ़चढ़कर भाग लेना का निवेदन भी किया।

प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल की कार्यकारणी का खाका तैयार करें। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद उनसे विचार विमर्श कर घोषणा करें।उन्होंने कहा कि कुल 46 लोगों की कार्यकारणी में रखा जाता है, जिसमें मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। कार्यकारणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री,पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष पार्टी संविधान के अनुसार समाज की सभी वर्गों के साथ महिलाओं को प्रतिनिधित्व देते हुए कार्यकारणी का गठन करें।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना,जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा खेदड़, चुनाव प्रबंधक प्रवीण जैन, जिलामीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, जिला कार्यालय प्रभारी अशोक सैनी व पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह सहित अन्य पांचों जिलों के मंडल अध्यक्ष ववरिष्ठï पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!