बापू महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत मुंबई से की थी – बजरंग गर्ग
देश के वीर शहीदों के कारण आज हम आजाद भारत में सुख की सांस ले रहे हैं – बजरंग गर्ग
बापू महात्मा गांधी जी ने एक लंगोटी पर एक सोटी से देश को आजाद कराने का काम किया – बजरंग गर्ग

पलवल – अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस पर महात्मा गांधी जी के आश्रम में व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम कर राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी जी की प्रतिभा पर श्रद्धां सुमन अर्पित कर गांधी जी को याद किया।

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा की बापू महात्मा गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत मुंबई से की थी। गांधी जी की आवाज पर पूरा देश सड़कों पर उत्तर आया था। इस आंदोलन से अंग्रेजों का जीना हराम हो गया था। आखिरी कार अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि बापू महात्मा गांधी की यादें विशेष तौर पर पलवल से जुड़ी हुई है। 10 अप्रैल 1919 को पलवल के रेलवे स्टेशन पर बापू महात्मा गांधी जी की प्रथम गिरफ्तारी हुई थी। गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन के दिन लोगों को करो या मरो का नारा दिया था। हालाकी उसके बाद गांधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आंदोलन का लाल बहादुर शास्त्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू व अन्य लोगों ने प्रचंड रूप दे दिया। ब्रिटेन प्रशासन के खिलाफ देश की जनता के साथ महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर सड़कों पर निकल आई और ब्रिटेन सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ दिया। बजरंग गर्ग ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन भी वीर शहीदों ने बलिदान दिया है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें देश हमेशा याद रखेगा। क्योंकि आज आजाद भारत देश में आज हम सुख की सांसे वीर शहीदों के कारण ही ले रहे हैं।

बापू महात्मा गांधी जी ने एक लंगोटी व एक सोटी से देश को आजाद कराने का काम किया। इस मौके पर व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, पलवल के जिला प्रधान विनोद जैन, उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा, कानूनी सलाहकार निशात शर्मा एडवोकेट, पलवल नगर परिषद के पार्षद मोहित गोयल, युवा व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन बंसल गोल्डी, व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला, सचिव अनील डोडा, देवेन्द्र गुप्ता आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।

error: Content is protected !!