गुरूग्राम,31जुलाई:-ऑल हरियाणा रोङवेज वर्कर्स युनियन डिपो कमेटी की बैठक आज युनियन कार्यालय में डिपो प्रधान पवन संहारण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के कैशियर विनोद शर्मा व कमेटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्य निरीक्षक के पक्षपात रवैये व भ्रष्टाचार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया तथा नारेबाजी की।

डिपो प्रधान पवन संहारण,मुख्य सलाहकार सितेन्द्र कादियान,उप-प्रधान जोगिन्दर ढूल व अशोक राठौङ ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए बताया कि युनियन ने कार्य निरीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर परिवहन अधिकारियों को शिकायत की थी। जिसको लेकर कार्य निरीक्षक ने बौखलाहट में आकर अपने चहेतों से जिनकी घर बैठे हाजरी लगाकर वेतन दिलवाने का काम करते थे उनसे झुठा प्रैस ब्यान दिलवाया गया है जिसमें कार्य निरीक्षक की तारीफों के पुल बांधे गये हैं तथा युनियन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए हैं जो बेबुनियाद हैं। युनियन ने कार्य निरीक्षक पर जो भी आरोप लगाए हैं वो बिलकुल सच्चाई पर आधारित हैं। अगर इसकी मुख्यालय के किसी निष्पक्ष अधिकारी से इसकी जांच करवाई जाए तो दूध का दूध,पानी का पानी हो जायेगा।

राज्य कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि युनियन द्वारा कार्य निरीक्षक की शिकायत करने के बाद डिपो प्रशासन ने उसके कुछ चहेतों के आदेश कार्यशाखा से मार्ग ड्यूटी पर कर दिये हैं जिसके कारण बौखलाहट में आकर कार्य निरीक्षक उन्हीं कर्मचारियों से उल्टे-सीधे ब्यान जारी करवाकर अपना बचाव करने का काम कर रहे हैं जिसको किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

युनियन ने चेतावनी दी है कि अगर डिपो प्रशासन ने तुरंत इस भ्रष्टाचारी कार्य निरीक्षक को नहीं बदला तो डिपो कमेटी आन्दोलन करने पर मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी डिपो प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!