रमेश गोयत

पंचकूला, 27 जुलाई। कांग्रेस पाटी ने राजस्थान में भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार गिराने के खिलाफ सोमवार को धरना स्थल सैक्टर 5 पंचकूला में लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के तहत प्रदर्शन कर धरना दिया। कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन करते हुए धरना दिया। धरना को सम्बोधित करते हुए कालका विधायक प्रदीप चौधरी, वरुण मुलाना, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज व कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ हमारा देश इस समय भारी संकट में है, वही दूसरी तरफ देश की जनता को इस संकट से निकालने की बजाय भाजपा षड्यंत्र रचकर कांग्रेस की सरकारों को गिराने में लगी हुई है। भाजपा द्वारा लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र, हमारी संस्थाओं और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों पर हमले किए जा रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय राष्टÑीय कांग्रेस के निर्देशानुसार राजस्थान में भाजपा द्वारा सरकार गिराने की रची जा रही साजिशों के खिलाफ आयोजित किया गया है।

धरने में मौजूद कांग्रेस पार्टी के विधायकों और नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र, हमारी संस्थाओं और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। पिछले समय में देश के कई राज्यों में भाजपा द्वारा जनता के जनादेश की हत्या कर सरकारें गिराई गई हैं। एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, देशवासी गंभीर आर्थिक संकट से ग्रस्त हैं। बेरोजगारी चरम पर है, छोटे-बड़े धंधे और व्यवसाय बंद होने की कगार पर हैं। चीन हमारे क्षेत्र पर कब्जा बनाए है। परंतु केंद्र की भाजपा सरकार कोरोना-आर्थिक संकट-चीन से लड़ने की बजाय कांग्रेस की सरकारें गिराने के षडयंत्र में लगी हुई है। भाजपा धन बल का इस्तेमाल करने के साथट्ठसाथ संवैधानिक संस्थाओं का भी दुरुपयोग कर रही है। खरीद-फरोख्त के दम पर लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को गिराना आज सामान्य बात हो चुकी है।

आज सभी देशवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि हम इसके खिलाफ आवाज उठाएं। इसी को लेकर भारतीय राष्टÑीय कांग्रेस के निर्देशानुसार लोकतंत्र-संविधान को बचाने की मांग और भाजपा द्वारा किए जा रहे अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक कार्यों को उजागर करने के लिए धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। विधायकों और नेताओं ने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग से लोकतांत्रिक सरकारों को तोड़ना बंद किया जाए और राजस्थान विधानसभा का सत्र तुरंत  बुलाया जाए।

इस दौरान विधायक शमशेर सिंह गोगी, रेनू बाला, मेवा सिंह, प्रदीप चौधरी, वरुण मुलाना, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन, उपेन्द्र आहलुवालिया, रंजीता मेहता, सुषमा खन्ना, निर्मला चौहान, वेणु अग्रवाल, निलय सैनी, संजीव भारद्वाज, रणधीर राणा और अमरदीप बरार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!