पुन्हाना, कृष्ण आर्य

पुन्हाना उपमंडल अधिकारी डॉक्टर वैशाली शर्मा व डीएसपी विवेक चौधरी ने पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज लघु सचिवालय में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने लघु सचिवालय परिसर में स्वयं पौधारोपण किया तथा अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी एक-एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए उपमंडल अधिकारी वैशाली शर्मा ने कहा कि पुन्हाना को हरा भरा बनाने के लिए पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और ये पौधे पुन्हाना खंड के गाँवो में मुफ्त में वितरित किये जायेंगे ताकि हर गांव व शहर हरा भरा रहे। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते है। पेड़ हमें जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं। जिसके बिना हमारा अस्तित्व असंभव है। इसलिए हर व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन-पालन के साथ संरक्षण भी करे।

उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय परिसर में टोटल  80 पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करते कहा कि हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसका पूर्ण संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कंवर लाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद थे।

error: Content is protected !!