पंचकूला,  05 जुलाई।  भाजपा हरियाणा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व मंत्री एवं पूर्व मंत्रियों संग पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां सभी शिष्टाचार भेंट करने के लिए आए थे।

रविवार प्रातः लगभग 11:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, खेल मंत्री हरियाणा सरकार संदीप सिंह, महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन रितु सिंगल, पूर्व कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनकड, प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष  बंतो कटारिया,महामंत्री  संदीप जोशी,भाजपा जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा, पूर्व विधायक  लतिका शर्मा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष विशाल सेठ आज अचानक पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे।

जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा सभी गणमान्य व्यक्तियों के मेरे घर पहुंचने पर मैं बहुत गौरव महसूस कर रहा हूं। एक समानय से कार्यकर्ता के यहाँ पहुँच कर उसको मान- सम्मान एवं आशीर्वाद दिया। यहां पर सभी ने अपने अपने राजनीतिक सफर की जानकारियां साझा कर अपने बीते हुए दिनों को याद किया।  इस अवसर पर जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक वीरेंद्र राणा , अजय मित्तल, श्याम लाल बंसल, एवं संजय अहूजा भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!