????????????????????????????????????
भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश के लोगों को रही लूट: प्रकाश भारती
बसपा सुप्रीमो मायावती पर गठबंधन तोडने का लगाया गंभीर आरोप

चंडीगढ़, 15 जून: हरियाणा बसपा का सोमवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी में विलय हो गया। करीब 80 पदाधिकारियों के साथ चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के आशीर्वाद से चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो में शामिल हुए। प्रकाश भारती ने कहा कि पूर्व में तीन बार बीएसपी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। पहली बैठक 12 जनवरी को अम्बाला में, दूसरी बैठक 12 मार्च को रोहतक में और तीसरी बैठक 7 जून को अम्बाला में बुलाई गई। तीनों बैठकों में पूरे प्रदेश के बसपा कार्यकर्ताओं की राय ली गई और इनेलो पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इसलिए सोमवार को सभी साथी इनेलो में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

प्रकाश भारती ने कहा कि प्रदेश के, जोन के, लोकसभा के, विधानसभा के व जिले के लोगों के साथ बामसेफ के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से इनेलो में अपनी आस्था व्यक्त की है। भारती ने कहा कि हमने चौधरी अभय सिंह चौटाला के साथ दस महीने काम किया है और देखा है कि वो जो कहते हैं वो करते हैं इसलिए हमें विश्वास है कि प्रदेश के साथ कोई ठगी नहीं होगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारती ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथी चाहते थे कि गठबंधन की सरकार हरियाणा में बने लेकिन पार्टी हाईकमान ने बिना किसी कारण के गठबंधन को तोड़ा। गठबंधन के फैसले को लेकर दिल्ली में सभी बसपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें सभी ने गठबंधन के पक्ष में अपनी राय दी थी लेकिन मायावती ने राय से हटकर गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मायावती आज काशीराम जी की नीतियों व सिद्धांतों से हटकर फैसले ले रही है इसलिए हम सब बसपा छोडकÞर आज इनेलो में शामिल हो रहे हैं।

प्रकाश भारती ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर बोलते हुए कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश को लूट रही है। सरकार पूरी तरह फेल है। आज मजदूर, किसान, कर्मचारी, व्यापारी व आम आदमी दुखी है। कांर्ग्रेस का कोई भविष्य नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं, लोगों ने इनकी सरकार देखी है। इसलिए हमने फैसला किया है कि चौधरी देवी लाल की नीतियों पर चलकर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को लागू करने के लिए काशी राम जी की नीतियों का अनुसरण करते हुए इनेलो में शामिल हुए हैं।

प्रकाश भारती के साथ इनेलो में शामिल होने वालें

नरेश सारन- पूर्व अध्यक्ष बसपा हरियाणा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा अम्बाला, चतर सिंह कश्यप- पूर्व उपाध्यक्ष बसपा हरियाणा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कुरुक्षेत्र, नरेंद्र प्रजापति- पूर्व उपाध्यक्ष बसपा हरियाणा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तोशाम, रामेश्वर दास- पूर्व महासचिव हरियाणा, कृष्ण कुटेल- पूर्व जिलाध्यक्ष जोन इंचार्ज, पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा, मंगत राम सैनी- पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा, वेद सिंह- पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा, रोहताश रंगा- पूर्व जोन इंचार्ज हरियाणा, अमित अहलावत- पूर्व जोन इंचार्ज हरियाणा, रमेश कुमार- पूर्व कार्यालय सचिव हरियाणा, राजा राम- पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा, बलबीर धेरड़- बीवीएफ अध्यक्ष हरियाणा, विक्रम डामोलिया- अध्यक्ष छात्र विंग बसपा हरियाणा आदि शामिल हैं।

error: Content is protected !!