कलयाण सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया

चंडीगढ़/पंचकूला, 25 मई । आम आदमी पार्टी हरियाणा के संयोजक एवं दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने आज प्रदेश में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा की है। कलयाण सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ पश्चिमी हरियाणा जोन के विभिन्न पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।

 यह जानकारी आज यहां देते हुए आप के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने बताया कि सुशील गुपता की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार लक्ष्य गर्ग को पश्चिमी जोन का संयोजक,राजकुमार पहल को संगठनमंत्री,कृष्ण वर्मा,मनोज राठी और अमित सिंधानी को प्रवक्ता, विक्रांत गोयल, दर्शन सिंह गिल, राजेश मलिक और जयविंद्र मेचू को उपाध्यक्ष , सचिन जैन और हरीश मित्तल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। तरसेम सामा को मीडिया सैल का संयोजक और गुरमेल नैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतबीर पूनिया को किसान प्रक ोष्ठ का संयोजक तथा धर्मपाल लाट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुशील बिश्रोई को लीगल सैल् का संयोजक बनाया गया है। दर्शन कौर को महिला विंग की संयोजक,रीना शर्मा को संगठनमंत्री, इंदू रानी को प्रवक्ता तथा सरोज रानी को उपाध्यक्ष बनाया  गया है। जगदीश तायल को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। मंजीत रंगा एससी सैल के संयोजक बनाये गये हैं। इसी तरह विशाल अग्रवाल को आरटीआई सैल का संयोजक बनाया गया है।

आप नेता योगेश्वर शर्मा ने आगे बताया कि एडवोकेट वीरेंद्र को सिरसा जिले का संयोजक,देवेंद्र कौर को संगठनमंत्री, ताराचंद फौजी को सचिव,राकेश जैन को प्रवक्ता, जगदेव सिंह व धर्मपाल लाट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। एडवोकेट अजय को फतेहाबाद का संयोजक सुखविंद्र गिल को संगठनमंत्री, बलवीर मोगा को सचिव, हरिराम शर्मा को कोषाध्यक्ष रविंद्रपाल स्वामी को प्रवक्ता, प्रीतम गिल को उपाध्यक्ष तथा हरीश बडानिया को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसी तरह से लाभ सिंह को जींद का संयोजक व मनोज श्योकंद को प्रवक्ता बनाया गया है। संजय बूरा को हिसार जिले का संयोजक तथा नवीन जुगलान को प्रवक्ता बनाया गया है। मलकीत सिंह को किसान सैल सिरसा का,जगदीश सरपंच को हिसार का तथा जरनैल सिंह को फतेहाबाद किसान सैल का संयोजक बनाया गया है।

कमलजीत लुहानी को महिला विग सिरसा की संयोजक तथा अमन औलख को संगठनमंत्री बनाया गया है। सिमरजीत कौर को कालांवाली विधानसभा का संयोजक, माया भटनगार को सिरसा विधानसभा की संयोजक, अनुराधा रानी को डबवाली विधानसभा की संयोजक, शंकुतला को रानिया विधानसभा की संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि युवा विंग में नवजोत सिद्दू को  जिला सिरसा कादलीप रत्न को डबवाली विधानसभा का संयोजक ,सुरेंद्र को सिरसा विधानसभा का संयोजक,जसदेव सिंह को कालांवाली विधानसभा का संयोजक, लखविंद्र सिंह को रानिया विधनसभा का संयोजक, सुनील फगेरिया को ऐलनाबाद विधनसभा का संयोजक,इंद्रजीत सहोता को रतिया विधानसभा का संयोजक, बलकार सिंह बिट्टू को संयोजक टोहाना तथा दीपक भांभू को फतेहाबाद युवा विंग का संयोजक बनाया गया है।

सुशील गुपता ने कहा है कि लक्ष्य गर्ग पार्टी के पुराने साथी हैं और काफी अनुभवी हैं। ऐसे में पज्ञर्टी पश्चिमी हरियाणा में उनके नेतृत्व में खूब आगे बढ़ेगी। उन्होंनेद कहा कि जल्दी बाकी बचे पदों पर भी घोषणा कर दी जाएगी तथा इसके साथ ही पुराने पद अपने आप समांपत माने जाएंगे।

error: Content is protected !!