भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में 5 से 9 अक्टूबर तक करेंगे न्यूयॉर्क का दौरा
नई दिल्ली। पश्चिम त्रिपुरा के सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। वह भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक वहां के दौरे पर रहेंगे।
जारी जानकारी के अनुसार, देब इस दौरान महासभा के सत्र से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद तथा लोकतांत्रिक अनुभवों, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े विषयों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके बिप्लब कुमार देब वर्तमान में पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि वैश्विक चुनौतियों, शांति, सुरक्षा, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं।








