19 नवंबर के राष्ट्रव्यापी धरने की तैयारियों को लेकर हरियाणा ऑटो चालक संघ की बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

19 नवंबर को देशभर के ड्राईवर होंगे दिल्ली महाआन्दोलन में शामिल।

केन्द्र सरकार और भाजपा की सभी प्रदेशों में बनी सरकारे देश के ड्राईवरों के खिलाफ है-भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ।

गुरुग्राम, 29 सितंबर 2026। हरियाणा ऑटो चालक संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-29, गुरुग्राम में हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन ऑटो स्टैंड के प्रधान महीपाल सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 19 नवंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी धरने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ऑटो चालकों एवं निजी परिवहन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों तथा संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों को लेकर कार्यकर्ताओं को भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 19 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन स्टैंड से 300 कार्यकर्ता, गुरूग्राम से 3000 और पूरे हरियाणा प्रांत से 5000 कार्यकर्ता 19 नवंबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर राष्ट्रव्यापी धरने में भाग लेंगे। कार्यकर्ता संगठित रूप से दिल्ली पहुंचकर ऑटो चालकों एवं निजी परिवहन श्रमिकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती के साथ राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे।

महीपाल सिंह जी ने कहा कि ऑटो चालक और निजी परिवहन क्षेत्र के श्रमिक शहर की परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन का प्रयास है कि इन समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाए तथा श्रमिकों को उनके अधिकार और सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जाए।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 19 नवंबर के राष्ट्रव्यापी धरने को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक ऑटो चालकों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यकताओं को समबोधित करते हुए योगेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आये दिन केन्द्र सरकार के परिवहन मंत्री का ब्यान यह साबित करता है कि केन्द्र सरकार और भाजपा की सभी प्रदेशों में बनी सरकारे देश के ड्राईवरों के खिलाफ है। लेकिन हम भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट की ओर से कमन्द्र सरकार और सभी प्रदेश सरकारों को बताना चाहते है कि देश का ड्राईवर ना कभी कमजोर था और ना कभी कमजोर होगा।

योगेश शर्मा में कहा कि आगामी 19 नवंबर को देश भर के करोड़ों ड्राईवर साथियों की ओर से 11 सूत्री मांगपत्र केन्द्र सरकार के परिवहन विभाग और श्रम विभाग को सौपा जाएगा।

योगेश शर्मा ने कहा कि देशभर के ड्राईवर साथियों को 19 नवंबर को एक मंच पर आकर अपनी मांगों को मजबूत तरीके से केन्द्र सरकार के सम्मुख रखना चाहिए।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि गुरूग्राम से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता 19 नवंबर को दिल्ली पहुचेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!