*30 अगस्त तक दर्ज कराए जा सकते हैं दावे एवं आपत्तियां*
*दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित सुनवाई स्थलों पर स्वीकार किए जाएंगे आवेदन*
गुरुग्राम, 3 अगस्त- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्रवार दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन संबंधी दावे एवं आपत्तियां निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से अपने संबंधित सुनवाई स्थल पर जमा करा सकते हैं। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को होगा।
डीसी ने बताया कि सभी सुनवाई स्थलों पर आवेदन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है तथा जिनका नाम किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता, फोटो अथवा अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित सुनवाई स्थल पर जमा किया जा सकता है।
*विधानसभा वार मतदान केंद्र संख्या के अनुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए निर्धारित स्थानों की सूची*
*विधानसभा क्षेत्र-गुरुग्राम*
मतदान केंद्र संख्या 01 से 25 तक के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने का स्थान पुराना एमसीजी कार्यालय, सिविल अस्पताल के सामने, 26 से 52 तक के लिए डीपीओ कार्यालय, विकास सदन, 53 से 76 तक के लिए जीएसएस एस बॉयज़ गुरुग्राम विलेज, 77 से 105 तक के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय, 106 से 130 तक के लिए जीएसएसएस सेक्टर-4/7, 131 से 159 तक के लिए बीईओ कार्यालय गुरुग्राम, 160 से 187 तक के लिए जीएसएसएस सेक्टर-4/7, 188 से 244 तक के लिए तहसील गुरुग्राम, लघु सचिवालय, 245 से 277 तक के लिए तहसील कादीपुर, 278 से 305 तक के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर, बूथ संख्या 306 से 327 तक के मतदाता जीएसएसएस चक्करपुर में, बूथ संख्या 328 से 351 तक के मतदाता एमसीजी ऑफिस सेक्टर-42 में, बूथ संख्या 352 से 378 तक के मतदाता जीएसएसएस कन्हई में, बूथ संख्या 379 से 405 तक के मतदाता जीएमएसएसएस सेक्टर-43 में तथा बूथ संख्या 406 से 435 तक के मतदाता जीएसएसएस वजीराबाद में अपनी आपत्तियां एवं दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
*विधानसभा क्षेत्र-75 पटौदी*
मतदान केंद्र संख्या 1 से 26 के लिए तहसील पटौदी, 27 से 55 के लिए तहसील पटौदी, 56 से 75 के लिए एसडीओ डीएचबीवीएन भोड़ाकलां, 76 से 103 के लिए बीडीपीओ कार्यालय पटौदी, 104 से 130 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हॉल, 131 से 147 के लिए एसडीओ डीएचबीवीएन हेलीमंडी, 148 से 166 के लिए एसडीओ डीएचबीवीएन पटौदी, 167 से 186 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हॉल, 187 से 216 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हॉल, 217 से 242 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हॉल तथा 243 से 259 तक के मतदान केंद्रों के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हॉल को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित सुनवाई स्थलों पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
*विधानसभा क्षेत्र सोहना*
विधानसभा क्षेत्र सोहना के मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ) के कार्यालय एवं सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्र संख्या 1 से 18 के लिए तहसील कार्यालय सोहना, 19 से 37 के लिए तहसील कार्यालय सोहना, 38 से 54 के लिए राजकीय महाविद्यालय रिठौज भोंडसी, 55 से 77 के लिए राजकीय महाविद्यालय रिठौज भोंडसी, 78 से 104 के लिए एसडीएम कार्यालय सोहना, 105 से 127 के लिए बीडीपीओ कार्यालय सोहना, 128 से 145 के लिए एसडीएम कार्यालय सोहना, 146 से 160 के लिए बीईओ कार्यालय सोहना, 161 से 180 के लिए तहसील कार्यालय तावड़ू, 181 से 197 के लिए बीईओ कार्यालय तावड़ू, 198 से 216 के लिए तहसील कार्यालय तावड़ू, 217 से 236 के लिए एसडीएम कार्यालय तावड़ू, 237 से 252 के लिए एसडीएम कार्यालय तावड़ू, 253 से 269 के लिए बीईओ कार्यालय तावड़ू तथा 270 से 292 तक के मतदान केंद्रों के लिए बीईओ कार्यालय तावड़ू को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित सुनवाई स्थलों पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
*विधानसभा क्षेत्र-बादशाहपुर*
बादशाहपुर एईआरओ एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण कार्यालय के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 390 से 407 के लिए तहसील वजीराबाद, 364 से 369, 373 से 381 तथा 385 से 389 के लिए तहसील बादशाहपुर, 341 से 363 व 370 से 372 के लिए तहसील वजीराबाद, 1 से 7, 187 से 201 के लिए मार्केट कमेटी फर्रुखनगर, 450 से 457 व 500 से 511 के लिए तहसील मानेसर, 264 से 266, 270, 271, 273 से 279 तथा 325 से 333 के लिए जीएसएसएस कादीपुर, 460 से 474, 481 से 483 व 488 से 490 के लिए जीएसएसएस बादशाहपुर, 475 से 480, 484 से 487, 491 से 494, 512 से 518 के लिए जीजीएसएसएस बादशाहपुर, 202 से 212 व 302 से 324 के लिए जीएसएसएस खांडसा, 118 से 138, 141 से 143 व 154, 155 के लिए जीएसएसएस नाथूपुर, 53 से 56, 59 से 77 व 98 के लिए जीएसएसएस साधराना, 418 से 433 व 440 के लिए जीएसएसएस बीपी खटोला, 334 से 340, 382 से 384 व 408 से 417 के लिए जीएसएसएस इस्लामपुर, 213 से 219, 224, 280 से 287 व 288 से 301 के लिए जीएसएसएस सिकोंहपुर, 156 से 172 के लिए जीएसएसएस ग्वाल पहाड़ी, 78 से 97, 99 व 150 से 153 के लिए जीएसएसएस पातली, 28 से 52, 57 व 58 के लिए जीएसएसएस भीमगढ़ खेड़ी, 100 से 117, 139 से 140 व 144 से 149 के लिए जीएसएसएस डुंडाहेड़ा, 220 से 223 व 225 से 241 के लिए जीएसएसएस नर्सिंगपुर, 242 से 263, 267 से 269 व 272 के लिए तहसील हर्सरू, 8 से 27, 173 से 186 के लिए तहसील फर्रुखनगर तथा 434 से 439, 441 से 449, 457 से 458 व 495 से 499 के लिए जीएसएसएस दरबारीपुर में सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं।









