भाजपा हरियाणा ने दो नए जिला प्रभारी नियुक्त किए, संगठन को मजबूत करने की कवायद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 29 जून। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक विस्तार के तहत दो नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यालय पंचकमल से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार रोहतक जिले का प्रभारी श्री विजयपाल एडवोकेट (सफीदों) को बनाया गया है, जबकि झज्जर जिले का प्रभारी श्री हरविंद्र कोहली (गुरुग्राम) को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि दोनों नेताओं की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। हाल के महीनों में भाजपा हरियाणा संगठन लगातार विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक पुनर्गठन और जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण की प्रक्रिया चला रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!