मुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिरसा के पंचायत भवन में आयोजित जन कल्याण शिविर का अवलोकन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना था। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल सहित विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाई।

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक और कल्याणकारी स्टालों का निरीक्षण किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। सरकार की नीतियां पारदर्शी हैं और तकनीकी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए सीधा लाभ लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त श्री शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अर्पित संगल, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा श्री यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली श्रीमती रेणू शर्मा मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें