धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है: डा. अर्चना गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाज के संगठित प्रयासों से ही होगा देश और प्रदेश का समग्र विकास: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता श्री रघुनाथ मंदिर स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

चंडीगढ़, 17 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता मंगलवार देर रात श्री रघुनाथ मंदिर स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने इस मौके पर समाज सेवा तथा धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती रही है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से ही जनोपयोगी कार्यों को पूर्ण गति नहीं दी जा सकती, जब तक समाज का सहयोग न मिले। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये संस्थाएं लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देती हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जब समाज विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता है तो योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है और विकास को नई गति मिलती है। डा. अर्चना गुप्ता ने सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पानीपत स्थित दशहरा कमेटी सनोली रोड के सहयोगी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेद बंगा, रमेश् विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वेद बंगा, रमेश माता, तिलक छाबड़ा सहित सैंकड़ों श्रद्धालु, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!