जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद के पिता के निधन पर नेताओं ने जताया गहरा शोक, दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भैंसरू कलां पहुंचकर भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के नेताओं, विधायकों व सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि,

7 जून को होगी रस्म तेरहवीं एवं प्रार्थना सभा

रोहतक, 28 मई 2026। हरियाणा जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद के पूजनीय पिता स्वर्गीय धर्मप्रकाश कौशिक का 26 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से जयहिंद सेना कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. धर्मप्रकाश कौशिक अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे।

नवीन जयहिंद के पैतृक गांव भैंसरू कलां स्थित निवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, विधायकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता एवं मंत्री अरविंद शर्मा, बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा से भाजपा विधायक उमेद पातूवास सहित जाट संस्था के पूर्व प्रधान धर्मवीर हुड्डा, एमडीयू के पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक, भाजपा नेता संजय कबलाना तथा वरिष्ठ पत्रकार अजयदीप लाठर, देवेंद्र दांगी, धीरेन्द्र ओल्यान, मैनपाल मुर्दगिल और दीपक खोखर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त हरियाणा की राजनीति, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न दलों के नेताओं, पूर्व मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी नवीन जयहिंद और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नेताओं ने स्व. धर्मप्रकाश कौशिक के सामाजिक योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और लोगों के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार को याद करते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक व्यक्तित्व बताया।

7 जून को होगी रस्म तेरहवीं एवं प्रार्थना सभा

कौशिक परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष हेतु रस्म तेरहवीं और प्रार्थना सभा का आयोजन 7 जून 2026 को पैतृक गांव भैंसरू कलां में किया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!