एमडीयू ने पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स की डेटशीट वापस ली, नई अधिसूचना जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 27 मई – महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू)रोहतक ने मई 2026 परीक्षाओं के तहत संचालित अधिकांश पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स की थ्योरी परीक्षाओं की डेटशीट वापस ले ली है। विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में 25 मई 2026 को अधिसूचना जारी की गयी थी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एपीजीडीसीए तथा पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग को छोड़कर सभी पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स की थ्योरी डेटशीट फिलहाल वापस ले ली गई है।

इसके साथ ही कुछ यूजी, लॉ और डिप्लोमा प्रोग्राम्स की परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। परीक्षा शाखा ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षाओं का समय और परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित मुख्य डेटशीट के अनुसार ही रहेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि छात्र विश्वविद्यालय वेबसाइट और संबंधित विभागों से अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!