हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के DC, SDM और सिटी मजिस्ट्रेट बदले

पानीपत और पलवल को मिले नए डिप्टी कमिश्नर

हरियाणा सरकार ने 24 IAS और HCS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारियां

सचिवालय से लेकर जिलों तक बड़े स्तर पर तबादले

HSVP, नगर निगम और जिला प्रशासन में व्यापक बदलाव

चंडीगढ़, 25 मई। हरियाणा सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IAS और HCS अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार IAS अधिकारी विरेंद्र कुमार दहिया को विशेष सचिव, हरियाणा सरकार सचिवालय स्थापना विभाग के साथ-साथ पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर को पलवल का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है।

IAS अधिकारी समवर्तक सिंह खंगवाल को HSVP फरीदाबाद का प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

HCS अधिकारियों में कई अहम बदलाव किए गए हैं।
मनोज कुमार-I को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए नारनौल लगाया गया है।
रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव बनाया गया है।
अन्नोल को जिला परिषद सोनीपत का CEO और DRDA सोनीपत का CEO नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अप्रतिम सिंह को नूंह का सिटी मजिस्ट्रेट तथा प्रमेश सिंह को कैथल का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

सरकार ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि HSVP फरीदाबाद के प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा फरीदाबाद का पद IAS (सीनियर स्केल) के समकक्ष माना जाएगा। आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!