उप मंडलीय न्यायालय पटौदी में स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व वादकारियों की हुई स्वास्थ्य जांच*

*टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार को लेकर दी गई जानकारी*

गुरुग्राम, 22 मई-हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सूरा के निर्देशन में उप मंडलीय न्यायालय परिसर पटौदी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, अधिकारियों तथा न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना और तपेदिक (टीबी) के प्रति जागरूकता फैलाना था।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा टीबी से संबंधित लक्षणों की स्क्रीनिंग की। चिकित्सकों ने टीबी के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा रोग की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

चिकित्सकों ने लोगों को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए कहा। शिविर में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सा सहायता लेने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!